स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया अलर्ट! कल 22 जुलाई को बंद रहेंगी UPI सर्विस

SBI Alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। SBI के मुताबिक कल मंगलवार 22 जुलाई को UPI सर्विस नहीं मिलेंगी। कुछ घंटों के लिए ग्राहक इन सर्विस का फायदा नहीं उठा पाएंगे

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
SBI Alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया

SBI Alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। SBI के मुताबिक कल मंगलवार 22 जुलाई को UPI सर्विस नहीं मिलेंगी। कुछ घंटों के लिए ग्राहक इस सर्विस का फायदा नहीं उठा पाएंगे। ये सर्विस शेडयूल मेंटेनेंस के कारण एसबीआई के ग्राहकों को नहीं मिलेंगी।

कब और कितनी देर बंद रहेगी SBI UPI सेवा?

मंगलवार 22 जुलाई 2025 को रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक (IST) एसबीआई यूपीआई की सर्विस नहीं मिलेगी। इस दौरान ग्राहक UPI के जारिए कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। अगर आप SBI UPI इस्तेमाल करते हैं, तो 22 जुलाई की रात कुछ समय के लिए उसकी सर्विस बंद रहेंगी। हालांकि, आप UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे ट्रांजैक्शन यूपीआई लाइट के जरिये किये जा सकते हैं।


UPI Lite रहेगा चालू

बैंक ने साफ कहा है कि इस तकनीकी रखरखाव के दौरान भी ग्राहक UPI Lite के जरिए छोटे डिजिटल पेमेंट बिना परेशानी के कर सकते हैं।

क्या है UPI Lite और कैसे करें एक्टिवेट?

UPI Lite एक आसान और तेज तरीका है। ये छोटे पेमेंट करने के काम आता है क्योंकि इसमें UPI PIN की जरूरत नहीं होती। BHIM SBI Pay ऐप के लिए ऐप डाउनलोड कर लॉन्च करें। फिर UPI LITE सेक्शन पर टैप करें। इसमें फिर पैसे लोड करने का विकल्प आएगा। पैसे लोड करते ही UPI Lite एक्टिव हो जाएगा।

UPI Lite की लिमिट क्या है?

एक बार में अधिकतम 2000 रुपये तक लोड कर सकते हैं।

एक ट्रांजेक्शन में अधिकतम 500 रुपये खर्च किया जा सकता है

दिनभर में कुल 4000 रुपये तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

अधिकतम बैलेंस 2000 रुपये तक रखा जा सकता है।

हाल ही में SBI में आई तकनीकी दिक्कतें

18 जुलाई 2025: UPI, IMPS, YONO और NEFT सर्विस कुछ समय के लिए बाधित रहीं। बैंक ने ATM और UPI Lite का उपयोग करने की सलाह दी।

16 जुलाई 2025: YONO लॉगिन सर्विस कुछ समय के लिए डाउन रही, लेकिन उसी दिन सुबह 11 बजे तक इसे बहाल कर दिया गया।

UPI Lite से जुड़े जरूरी सवाल

क्या UPI Lite से ट्रांजैक्शन में UPI PIN लगता है?

नहीं, इसमें PIN की जरूरत नहीं होती।

क्या इसे बाद में बंद किया जा सकता है?

हां, आप BHIM SBI Pay ऐप से कभी भी UPI Lite को बंद कर सकते हैं।

क्या UPI Lite ट्रांजैक्शन बैंक स्टेटमेंट में दिखते हैं?

नहीं, केवल वॉलेट में पैसे लोड करने की एंट्री दिखती है।

 

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 21, 2025 4:07 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।