SBI Amrit Kalash: अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो SBI Amrit Kalash FD Scheme आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम 31 मार्च 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध है। SBI की योजना में 400 दिनों के लिए आकर्षक ब्याज मिल रही है। खासतौर पर सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) के लिए यह योजना अधिक फायदेमंद हो सकती है।
ब्याज दरें और निवेश की जानकारी
SBI Amrit Kalash FD Scheme में निवेशकों को 7.10% प्रति वर्ष का ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.60% सालाना होगी। 400 दिनों के पीरियड के साथ यह स्कीम निवेशकों को स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देने का वादा करती है। यह स्कीम उन लोगों के लिए आदर्श है जो कम जोखिम वाले निवेश के जरिए सुरक्षित बचत करना चाहते हैं।
अगर आप 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो सामान्य निवेशकों को 400 दिनों में 7,100 का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7,600 रुपये का ब्याज मिलेगा। अगर 10 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो सामान्य निवेशकों को हर महीने लगभग 5,916 का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने लगभग 6,333 रुपये का ब्याज मिलेगा।
SBI ने Amrit Kalash FD Scheme की अंतिम तिथि को कई बार बढ़ाया है। अब 31 मार्च 2025 को इसकी अंतिम डेडलाइन माना जा रहा है।
ब्याज पेमेंट और निवेश का प्रोसेस
इस योजना में मंथली, तिमाही या छमाही आधार पर ब्याज पेमेंट का विकल्प दिया जाता है।
मैच्योरिटी पर ब्याज निवेशक के खाते में TDS कटौती के बाद जमा कर दिया जाता है।
SBI YONO ऐप या नजदीकी SBI शाखा में जाकर इस FD में निवेश किया जा सकता है। निवेश से पहले योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। स्कीम की नियम और शर्तें बदल सकती हैं, इसलिए लेटेस्ट जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक शाखा से संपर्क करें।