स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Amrit Kalash fixed deposit scheme) की अवधि बढ़ा दी है। अब 30 जून तक इस एफडी स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है। यह स्कीम 7.1 फीसदी इंटरेस्ट ऑफर करती है। सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 7.6 फीसदी है। यह स्कीम 400 दिन में मैच्योर हो जाएगी। इस स्कीम की अवधि 31 मार्च को खत्म हो गई थी। देश के सबसे बड़े बैंक ने इस एफडी स्कीम के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। इस स्कीम में 2 करोड़ रुपये से कम डिपॉजिट किया जा सकता है।
