SBI and BOB Bank Locker Agreement: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 31 दिसंबर तक बैंक से जुड़ा अहम काम पूरा करना है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के निर्देश दिये है। अगर आपका भी SBI या बैंक ऑफ बड़ौदा की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना, बाद में आपको परेशानी हो सकती है।
