SBI Annuity Deposit Scheme: एसबीआई की इस स्कीम में एक बार जमा करें पैसा, हर महीने ब्याज के साथ होगी बड़ी कमाई

एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (Annuity Deposit Scheme) में निवेश करने की समयसीमा अलग-अलग है। आप 36 महीने, 60 महीने, 84 महीने और 120 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 20, 2022 पर 5:05 PM
SBI Annuity Deposit Scheme में होती है मंथली इनकम।

SBI Annuity Deposit Scheme: एसबीआई की एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (SBI Annuity Deposit Scheme) बैंक की सबसे खास डिपॉजिट स्‍कीम्‍स (Deposit Schemes) में से एक है। SBI की स्कीम के तहत ग्राहकों को एक बार में ही सारे पैसे जमा करने होते हैं। फिर कुछ महीने बाद बैंक हर महीने आपको किश्त की तरह पैसा देता है। बैंक प्रिंसिपल पर ब्याज को कैलकुलेट (Rate of Interest) कर देता है। इस स्कीम में ग्राहकों को ब्याज तीन महीने की कम्पाउंडिंग (Rate of Interest on Compounding) पर कैलकुलेट किया जाता है।

SBI Annuity Deposit Scheme

एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (Annuity Deposit Scheme) में निवेश करने की समयसीमा अलग-अलग है। आप 36 महीने, 60 महीने, 84 महीने और 120 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं। SBI की सकीम में निवेश के लिए अधिकतम की कोई लिमिट नहीं है लेकिन आपको न्यूनतम 1,000 रुपये निवेश करने होंगे।


ये सभी कर सकते हैं निवेश

इस योजना के तहत ग्राहकों को अकाउंट खुलवाने पर यूनिवर्सल पासबुक (Universal Passbook)  मिलती है। इस योजना में 18 साल से कम उम्र के भी लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें अकाउंट सिंगल या ज्वाइंट दोनों खोले जा सकते हैं।

ऐसे समझें गणित

SBI की योजना में अगर निवेशक हर महीने 10,000 रुपये की मासिक आय करनी है तो उन्हें करीब 5 लाख रुपये निवेश करने होंगे। इसमें आपको 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। SBI की एन्युटी स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये हर महीने निवेश करना होता और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

Annuity Scheme के खास फायदे

एसबीआई की सभी शाखाओं से Annuity Scheme में निवेश कर सकते हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।

LIC के शेयरों में गिरावट से निराश हैं? JPMorgan की यह रिपोर्ट आपकी चिंता दूर कर देगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।