SBI ग्राहकों को अब महंगा पड़ेगा ATM से पैसे निकालना, सैलरी अकाउंट वालों को भी झटका; जानिए डिटेल

SBI ATM Charges: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने ATM ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ा दिए हैं। दूसरे बैंकों के ATM पर सेविंग्स, सैलरी और करंट अकाउंट धारकों को ज्यादा शुल्क देना होगा। सैलरी अकाउंट वालों के लिए एक खास सुविधा खत्म कर दी गई है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
SBI के सेविंग्स अकाउंट धारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने पहले की तरह 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे।

SBI ATM Charges: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलावों को लागू कर दिया है। ऐसे में SBI डेबिट कार्ड धारकों को दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल करने पर अब ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है। यह अतिरिक्त खर्च खासतौर पर तब लगेगा, जब ग्राहक अपनी मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पूरी कर चुके होंगे।

किन खातों पर असर पड़ेगा और किन पर नहीं

ये बदलाव मुख्य रूप से SBI के सेविंग्स अकाउंट, सैलरी अकाउंट और करंट अकाउंट धारकों को प्रभावित करते हैं। हालांकि, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट्स को इन संशोधित चार्ज से बाहर रखा गया है, यानी इन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।


सेविंग्स अकाउंट धारकों के लिए नया नियम

SBI के सेविंग्स अकाउंट धारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने पहले की तरह 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे। लेकिन इस लिमिट के बाद कैश निकालने पर अब 23 रुपये प्लस GST और बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये प्लस GST देना होगा।

सैलरी अकाउंट वालों को सबसे बड़ा झटका

SBI सैलरी अकाउंट धारकों के लिए यह बदलाव सबसे अहम है। पहले इन्हें दूसरे बैंकों के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब इसे सीमित कर दिया गया है। अब सैलरी अकाउंट धारकों को महीने में सिर्फ 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इसके बाद कैश विदड्रॉल पर 23 रुपये प्लस GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये प्लस GST चार्ज किया जाएगा।

करंट अकाउंट धारकों के लिए नियम जस का तस

SBI के करंट अकाउंट धारकों को पहले भी कोई फ्री ATM ट्रांजैक्शन नहीं मिलता था और अब भी नहीं मिलेगा। दूसरे बैंक के ATM से हर कैश विदड्रॉल पर 23 रुपये प्लस GST और हर नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये प्लस GST देना होगा।

दूसरे बैंकों के ATM/ADWM पर सर्विस चार्ज

अकाउंट टाइप डिटेल पुराने चार्ज नए चार्ज
Savings Bank A/cs मासिक फ्री ट्रांजैक्शन 5 फ्री (सभी सेंटर) कोई बदलाव नहीं
Savings Bank A/cs फ्री लिमिट के बाद कैश विदड्रॉल ₹21 + GST ₹23 + GST
Savings Bank A/cs फ्री लिमिट के बाद नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन ₹10 + GST ₹11 + GST
Salary Package Savings A/cs मासिक फ्री ट्रांजैक्शन अनलिमिटेड 10 फ्री (सभी सेंटर)
Salary Package Savings A/cs फ्री लिमिट के बाद कैश विदड्रॉल NIL ₹23 + GST
Salary Package Savings A/cs फ्री लिमिट के बाद नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन NIL ₹11 + GST
Current A/cs मासिक फ्री ट्रांजैक्शन NIL कोई बदलाव नहीं
Current A/cs कैश विदड्रॉल (हर ट्रांजैक्शन) ₹21 + GST ₹23 + GST
Current A/cs नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (हर ट्रांजैक्शन) ₹10 + GST ₹11 + GST
नोट सैलरी पैकेज का रीइम्बर्समेंट करंट अकाउंट FREE FREE

(1 दिसंबर 2025 से लागू)

SBI ग्राहकों के लिए क्या बदला है?

1 दिसंबर 2025 से लागू इन नए नियमों के बाद SBI ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल करते समय अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पर खास ध्यान देना होगा। खासकर सैलरी अकाउंट धारकों के लिए यह बदलाव बड़ा है, क्योंकि अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा अब खत्म हो चुकी है और लिमिट पार करते ही हर ट्रांजैक्शन महंगा पड़ेगा।

SIP से ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड! कितना लगेगा समय, कितनी करनी होगी SIP; समझिए कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।