SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने के लिए बस 9 दिन का समय बचा है। SBI Bank की खास FD में निवेश करने का समय 31 दिसंबर 2023 है। बैंक ने इसमें निवेश करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 203 की थी। हालांकि, अभी तक बैंक की तरफ से निवेश की ये डेडलाइन आगे बढ़ाने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। SBI 'अमृत कलश' योजना की खास बात है कि इसमें 400 दिनों एफडी पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। यानी, कम समय में निवेशकों को ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
SBI के मुताबिक बैंक की अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% ब्याज दर मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर दी जाएगी। इस योजना में निवेश 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं। इस पीरियड के दौरान कोई भी व्यक्ति इस योजना को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकता है। अगर आप ऑनलाइन यानी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं आपके पास 9 दिन का विंडो है। अगर आप ऑफलाइन यानी ब्रांच जाकर निवेश करते हैं तो आपके पास 5 दिन का विंडो हैं क्योंकि सोमवार को बैंक क्रिसमस के कारण पूरे देश में बंद रहने वाले हैं।
31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं निवेश
एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अमृत कलश स्पेशल स्कीम में कोई भी 400 दिनों के पीरियड के साथ निवेश कर सकते हैं और गारंटी रिटर्न पा सकते हैं। एसबीआई बैंक के अनुसार अमृत कलश एफडी के निवेशकों को मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज का पेमेंट ले सकते हैं। एसबीआई अमृत कलश की मैच्योरिटी पर टीडीएस काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के खाते में जोड़ दिया जाता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों की अवधि से पहले अमृत कलश एफडी में जमा पैसा निकालने पर बैंक लागू दर से 0.50% से 1% कम ब्याज दर जुर्माने के रूप में काट सकता है।
अमृत कलश निवेशकों को इसके बदले बैंक लोन की सुविधा भी देता है। अमृत कलश योजना पर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हो।