Get App

SBI Bank की खास स्कीम में निवेश करने के लिए बची है 9 दिन की विंडो, 400 दिनों की FD पर है 7.60% का इंटरेस्ट

SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने के लिए बस 9 दिन का समय बचा है। SBI Bank की खास FD में निवेश करने का समय 31 दिसंबर 2023 है। बैंक ने इसमें निवेश करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 203 की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 1:26 PM
SBI Bank की खास स्कीम में निवेश करने के लिए बची है 9 दिन की विंडो, 400 दिनों की FD पर है 7.60% का इंटरेस्ट
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' में निवेश करने के लिए बस 9 दिन का समय बचा है।

SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने के लिए बस 9 दिन का समय बचा है। SBI Bank की खास FD में निवेश करने का समय 31 दिसंबर 2023 है। बैंक ने इसमें निवेश करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 203 की थी। हालांकि, अभी तक बैंक की तरफ से निवेश की ये डेडलाइन आगे बढ़ाने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। SBI 'अमृत कलश' योजना की खास बात है कि इसमें 400 दिनों एफडी पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। यानी, कम समय में निवेशकों को ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

अमृत कलश योजना

SBI के मुताबिक बैंक की अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% ब्याज दर मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर दी जाएगी। इस योजना में निवेश 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं। इस पीरियड के दौरान कोई भी व्यक्ति इस योजना को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकता है। अगर आप ऑनलाइन यानी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं आपके पास 9 दिन का विंडो है। अगर आप ऑफलाइन यानी ब्रांच जाकर निवेश करते हैं तो आपके पास 5 दिन का विंडो हैं क्योंकि सोमवार को बैंक क्रिसमस के कारण पूरे देश में बंद रहने वाले हैं।

31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें