SBI and BOB Bank Locker Agreement: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 31 दिसंबर 2023 तक नए बैंक एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहा है। अगर आप भी बैंक ब्रांच में नए एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए जा रहे हैं तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को भी जरूर चेक कर लें क्योंकि साल 2023 के बचे 11 दिनों में से 7 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक एग्रीमेंट साइन करने के लिए सभी बैंक अपने ग्राहकों को ई-मेल और मैसेज के जरिये साइन करने के लिए कह रही है।
ये हैं बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
आइए जानते हैं कि अगले महीने यानी दिसंबर 2023 में बैंकों की कितनी छुट्टियां (Banks holiday in December 2023) आने वाली हैं।
23 दिसंबर 2023 : शनिवार, चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
24 दिसंबर 2023 : रविवार, रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 दिसंबर 2023 : सोमवार, क्रिसमस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर 2023 : मंगलवार, क्रिसमस सेलेब्रेशन के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
27 दिसंबर 2023 : बुधवार, क्रिसमस के कारण नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर 2023 : शनिवार, यू किआंग नांगबाह के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
बैंक छुट्टी की लिस्ट देखकर जाएं बैंक ब्रांच
ज्यादातर सभी बैंकों ने ग्राहक के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट जारी किया है। उस पर बैंक लॉकर ग्राहकों को साइन करना जरूरी है। बैंक अपने ग्राहकों को फोन कॉल, SMS और ईमेल के जरिये भी बैंक आने के लिए कह रहे हैं। यही नहीं, बैंक स्टांप पेपर भी ग्राहकों के लिए रख रहे हैं। ताकि, ग्राहकों को बैंक आकर सिर्फ साइन करना हो। ग्राहकों को बैंक जाकर अपना आधार, पैन और फोटो देनी है। साथ ही स्टांप पेपर और बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करना होगा।
31 दिसंबर तक बैंकों को भी निपटाना है ये काम
आरबीआई ने सभी बैंकों को यह आदेश दिया है कि 31 दिसंबर 2023 तक बैंक लॉकर होल्डर नए समझौते पर साइन कर दें। सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ अपने लॉकर समझौतों की स्थिति को आरबीआई के कुशल पोर्टल पर भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। बैंक लॉकर में ज्यादातर लोग अपना गोल्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट रखते हैं। ऐसे में लॉकर में रखे सामान की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि एग्रीमेंट साइन कर दें।