SBI and BOB Bank Locker Agreement: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों को सबसे पहले अपना काम निपटाना है। बैंक लॉकर ग्राहकों को 31 दिसंबर 2023 तक नए बैंक एग्रीमेंट पर साइन करना है। आपके पास दो दिन का ही समय बचा है। पहले आपके राज्य में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही बैंक ब्रांच जाएं। ताकि, आपका जाना बेकार न हो। कल देश के सभी राज्यों में बैंक खुलें हैं। वहीं, 30 दिसंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास बैंक एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कम ही दिनों की विंडो है।
