SBI: अगर आप भी SBI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसके देश में करोड़ों की संख्या में ग्राहक हैं। अगर आपका भी एसबीआई में बैंक लॉकर है तो 31 दिसंबर से पहले आप अपना ये काम निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने बैंक लॉकर ग्राहकों को नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम 31 दिसंबर तक पूरा होना जरूरी है। अगर आपका भी एसबीआई में बैंक लॉकर है और आपने अभी तक नए समझौते पर साइन नहीं किया है तो बैंक की तरफ से आपको फोन भी आ रहा होगा।
31 दिसंबर तक SBI ग्राहक निपटाएं अपने ये काम
एसबीआई के अनुसार बैंक ने ग्राहक के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। अब ग्राहकों को इस नए समझौते पर साइन करना होगा। एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को फोन करके, SMS और ईमेल के जरिये बैंक आने के लिए कह रहा है। अगर आपका भी SBI बैंक की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।
31 दिसंबर तक सभी बैंकों को पूरा करना है ये काम
आरबीआई ने सभी बैंकों को यह आदेश दिया है कि 31 सितंबर तक समझौते पर अपने ग्राहकों के हस्ताक्षर कराएं। सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ अपने लॉकर समझौतों की स्थिति को आरबीआई के कुशल पोर्टल पर भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
ये हैं SBI के बैंक लॉकर के चार्ज यानी किराया
शहरी या मेट्रो शहरों में एसबीआई ग्राहकों को छोटे लॉकर के लिए 2,000 रुपये प्लस जीएसटी का पेमेंट करना करना होगा। छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में छोटे लॉकर का चार्ज जीएसटी के अलावा 1,500 रुपये होगा। शहरी या मेट्रो शहरों में, मध्यम आकार के लॉकर की कीमत 4,000 रुपये प्लस जीएसटी होगी। छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में मध्यम आकार के लॉकर का शुल्क जीएसटी के साथ 3,000 रुपये होगा। प्रमुख मेट्रो शहरों में जो ग्राहक बड़े आकार के लॉकर चुनते हैं, उन्हें 8,000 रुपये प्लस जीएसटी का पेमेंट करना होगा। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बड़े आकार के लॉकर की फीस 6,000 रुपये और जीएसटी होगी। प्रमुख शहरों या मेट्रो क्षेत्रों में सबसे बड़े लॉकर के लिए एसबीआई 12,000 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज करेगा। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में सबसे बड़े लॉकर का चार्ज 9,000 रुपये प्लस जीएसटी होगा।