SBI ने ब्याज दरों को घटाकर किया 7.45%, आज से लागू हुईं नई दरें

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों बड़ी राहत देते हुए ब्‍याज दरों में कटौती कर दी है

अपडेटेड Sep 15, 2021 पर 12:53 PM

SBI: स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों बड़ी राहत देते हुए ब्‍याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। एसबीआई ने बेस रेट में बेसिस पॉइंट यानी कि 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। इस कटौती के बाद नई ब्‍याज दरें 7.45 फीसदी हो जाएंगी। इसके अलावा बैंक ने प्राइम लेंडिंग रेट (PLR) में भी 0.05 पर्सेंट की कटौती का फैसला किया है, जिसके बाद पीएलआर 12.20 फीसदी हो जाएगा। ये नई दरें आज बुधवार 15 सितंबर 2021 से लागू हो गई हैं।
इससे पहले अप्रैल में एसबीआई ने होम लोन की दरों में कटौती करते हुए 6.70 प्रतिशत कर दिया था। साथ ही महिला ग्राहकों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया था।

बता दें कि बेस रेट एक मिनिमम ब्याज दर होता है, जिसके नीचे की दर पर कोई भी बैंक लोन नहीं देता है। इस दर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तय करती है। रिजर्व बैंक की ओर से तय मौजूदा बेस रेट 7.30-8.80 प्रतिशत है।
और सस्ती होंगी लोन की दरें!

SBI Pension: SBI ने शुरू की PensionSeva वेबसाइट, एक क्लिक पर मिलेंगी पेंशनर्स को यह सभी सुविधाएं

SBI के इस फैसले का आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इससे एसबीआई के ग्राहकों को अब होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत कई तरह के लोन की मासिक किस्त कम हो सकती है।

बता दें कि जुलाई 2010 के बाद लिए गए सभी होम लोन बेस रेट से लिंक्ड हैं। इस मामले में बैंकों को आजादी है कि वे कॉस्ट ऑफ फंड्स की गणना औसत फंड कॉस्‍ट के हिसाब से करें या MCLR के हिसाब से करें। आरबीआई की ओर से तय मौजूदा MCLR रेट 6.55-7.00 प्रतिशत है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।