Home Loan: SBI बैंक के ग्राहकों को जल्द झटका लगने वाला है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उधार दर यानी MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक बढ़ा दिया है। यानी, अब सभी तरह के होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें आज 15 फरवरी से लागू होंगी।
बैंक ने कहा कि ओवरनाइट एमसीएलआर दर को 7.85 प्रतिशत से 10 बीपीएस बढ़ाकर 7.95 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि, एक महीने की MCLR रेट 8.00 प्रतिशत से 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया गया है। तीन महीने की एमसीएलआर जनवरी के 8.00 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दी गई है। छह महीने की एमसीएलआर पहले के 8.30 प्रतिशत से रिवाइज करके 8.40 प्रतिशत हो गई है। बैंक ने कहा कि एक साल की मैच्योरिटी के लिए नई दर 8.40 फीसदी से बढ़ाकर 8.50 फीसदी की जाएगी। दो साल की मैच्योरिटी वाली MCLR को 8.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.60 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि 3 साल की मैच्योरिटी वाली MCLR को 8.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।
एमसीएलआर क्या है? (What is MCLR)
बेसिक लोन की दर जिस पर एक बैंक ग्राहकों को कर्ज देता है। बैंक इस दर से कम पर लोन नहीं दे सकता। फंड-आधारित उधार दर या MCLR को सीमांत लागत के रूप में जाना जाता है। हर एक तरह के में लोन के लिए ब्याज दरों को तय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2016 में MCLR को बनाया था। महंगाई पर काबू पाने के कोशिशों में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने 8 फरवरी 2023 को रेपो रेट को फिर से बढ़ा दिया है। केंद्रीय बैंक ने अपने हालिया बयान के अनुसार रेपो दर को 25 बीपीएस से बढ़ाकर 6.50% कर दिया है। आरबीआई मई 2022 से लेकर अब तक रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतर कर चुका है।