Get App

SBI के ग्राहकों को लगेगा झटका, महंगा हुआ कार और होम लोन, इतनी बढ़ जाएगी आपकी EMI

Home Loan: SBI बैंक के ग्राहकों को जल्द झटका लगने वाला है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उधार दर यानी MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक बढ़ा दिया है। यानी, अब सभी तरह के होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 10:20 AM
SBI के ग्राहकों को लगेगा झटका, महंगा हुआ कार और होम लोन, इतनी बढ़ जाएगी आपकी EMI
SBI: एसबीआई के होम लोन ग्राहकों झटका लगने वाला है।

Home Loan: SBI बैंक के ग्राहकों को जल्द झटका लगने वाला है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उधार दर यानी MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक बढ़ा दिया है। यानी, अब सभी तरह के होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें आज 15 फरवरी से लागू होंगी।

अब ये होंगी नई दरें

बैंक ने कहा कि ओवरनाइट एमसीएलआर दर को 7.85 प्रतिशत से 10 बीपीएस बढ़ाकर 7.95 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि, एक महीने की MCLR रेट 8.00 प्रतिशत से 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया गया है। तीन महीने की एमसीएलआर जनवरी के 8.00 फीसदी से बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दी गई है। छह महीने की एमसीएलआर पहले के 8.30 प्रतिशत से रिवाइज करके 8.40 प्रतिशत हो गई है। बैंक ने कहा कि एक साल की मैच्योरिटी के लिए नई दर 8.40 फीसदी से बढ़ाकर 8.50 फीसदी की जाएगी। दो साल की मैच्योरिटी वाली MCLR को 8.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.60 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि 3 साल की मैच्योरिटी वाली MCLR को 8.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।

एमसीएलआर क्या है? (What is MCLR)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें