कोरोना काल में ज्यादातर सभी बैंक ग्राहकों को नेटबैंकिंग के जरिये काम करने की सलाह दे रही है। बैंक सिर्फ जरूरी काम करने के लिए बैंक ब्रांच आने की सलाह दे रहा है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़ती है तो आपको कैश निकालने के लिए ATM जाने की जरूरत पड़ेगी। SBI ग्राहकों को SBI डोर-स्टेप (Door Step) सर्विस दे रहा है जिसके जरिए ग्राहक कैश घर पर मंगवा सकते हैं।