एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने का फैसला किया है। यह बदलाव 11 अगस्त 2025 से लागू होगा। अभी तक UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक, अलाहाबाद बैंक आदि के साथ मिलकर जारी किए गए कुछ ELITE और PRIME कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये का एयर एक्सीडेंट कवर दिया जा रहा था। लेकिन अब यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।
किन कार्ड्स पर बंद होगा 1 करोड़ रुपये का कवर
कर्नाटक बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम
कर्नाटक बैंक एसबीआई प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
सिटी यूनियन बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम
इलाहाबाद बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) एसबीआई प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) एसबीआई वीज़ा प्लेटिनम कार्ड
फेडरल बैंक एसबीआई प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) एसबीआई प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
बिलिंग सिस्टम में भी बदलाव
एसबीआई कार्ड ने 15 जुलाई 2025 से अपने बिलिंग और पेमेंट प्रोसेस में भी बदलाव किए हैं। अब मिनिमम अमाउंट ड्यू में पूरा जीएसटी अमाउंट, EMI, फीस, फाइनेंस चार्ज, ओवरलिमिट अमाउंट और बाकी बचे बिल का 2% जोड़ा जाएगा।
अब ग्राहक की ओर से किए गए पेमेंट को पहले GST, फिर EMI, उसके बाद फीस और चार्जेस, फाइनेंस चार्ज, बैलेंस ट्रांसफर, रिटेल खर्च और अंत में कैश एडवांस में एडजस्ट किया जाएगा। इसलिए, जिन लोगों के पास ऊपर बताए गए कार्ड्स हैं, उन्हें 11 अगस्त से पहले नई शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और जरूरत हो तो विकल्प चुनना चाहिए।