SBI Credit Card: अब योनो पर ऑनलाइन करें अप्लाई, 10 मिनट में बनेगा क्रेडिट कार्ड

SBI Card ने 23 सितंबर को इस सुविधा का एलान किया। एसबीआई के एफडी ग्राहकों के लिए इस सुविधा के तहत क्रेडिट कार्ड के चार वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इस सुविधा की शुरुआत त्योहारी सीजन को देखते हुए की है

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 5:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इस सुविधा से उसके ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाने की एक आसान सुविधा उपलब्ध हो गई है।

एसबीआई कार्ड ने त्योहारों से पहले एसबीआई योनो पर डिजिटल अप्लिकेशन फैसिलिटी शुरू की है। इस सुविधा के इस्तेमाल से ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद 10 मिनट में एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बन जाएगा। यह सुविधा स्टेट बैंक के ऐसे ग्राहकों के लिए है, जिनका बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट है।

क्रेडिट कार्ड के चार वेरिएंट्स 

SBI Card ने 23 सितंबर को इस सुविधा का एलान किया। एसबीआई के एफडी ग्राहकों के लिए इस सुविधा के तहत क्रेडिट कार्ड के चार वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। इनमें SBI Card Elite, SBI Card Prime, SimplyClick SBI Card और SimplySAVE SBI Card शामिल हैं। SBI YONO स्टेट बैंक का बैंकिंग प्लेटफॉर्म है।


यह सुविधा बैंक में एफडी पर मिलेगी

ऊपर बताए गए सभी क्रेडिट कार्ड सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड कैटेगरी के तहत आते हैं। इसका मतलब है कि बैंक में ग्राहक का फिक्स्ड डिपॉजिट कोलैटरल का काम करेगा। एसबीआई कार्ड की यह सुविधा उन लोगों के लिए फॉर्मल क्रेडिट में एंट्री का बड़ा मौका है, जो अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं।

क्रेडिट कार्ड बनवाने का प्रोसेस काफी आसान

एसबीआई कार्ड ने अभी इन चारों क्रेडिट कार्ड्स के रिवॉर्ड्स, बेनेफिट्स और चार्जेज के बारे में नहीं बताया है। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि इस डिजिटल फैसिलिटी को अप्लिकेशन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, "कस्टमर्स अब 100 फीसदी पेपरलेस डिजिटल जर्नी के जरिए आसानी से सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।"

ज्वाइनिंग फीस और एनुअल फीस को लेकर असमंजस

एसबीआई कार्ड ने यह नहीं बताया है कि एसबीआई सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एसबीआई बैंक में मिनिमम कितने अमाउंट का फिक्स्ड डिपॉजिट होना चाहिए। ज्वाइनिंग फीस और एनुअल फीस के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इस सुविधा से उसके ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाने की एक आसान सुविधा उपलब्ध हो गई है।

यह भी पढ़ें: Sunday Bank Open: अगले संडे 27 सितंबर को खुले रहेंगे ये सारे बैंक, नेशनल से लेकर रीजनल के लिए RBI ने दिया ये अप्रूवल

त्योहारी सीजन से पहले शुरू हुई यह सुविधा

कंपनी ने इस सुविधा की शुरुआत त्योहारी सीजन को देखते हुए की है। अगले महीने दशहरा है और उसके बाद दिवाली है। इस दौरान लोगों की खरीदारी बढ़ जाती है। एसबीआई का सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड शॉपिंग में हेल्पफुल होगा। सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड होने की वजह से एसबीआई के लिए भी यह कार्ड काफी सुरक्षित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।