SBI Alert: भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ने क्रेडिट कार्ड से किराए का पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए चार्जेस में बढ़ोतरी कर दी है। SBI बैंक मर्चेंट के जरिये की गई ट्रांजेक्शन पर भी प्रोसेसिंग फीस बढ़ाने वाला है। ये नई पॉलिसी आज 15 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी है। ये खबर ग्राहकों को SBI ने SMS के जरिये बताई है।
SBI ने क्रेडिट कार्ड से किराया भरने पर लगाया चार्ज
ग्राहकों को भेजे गए SMS में कहा गया है, "प्रिय कार्डधारक, आपके क्रेडिट कार्ड पर शुल्क 15 नवंबर 22 से रिवाइज किये जाएंगे।" ग्राहकों को अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जानने के लिए कहा गया है।। बैंक ने आगे कहा कि मर्चेंट EMI ट्रांजेक्शन पर प्रोसेसिंग फीस को रिवाइज कर 199 रुपये और टैक्स कर दिया गया है। इससे पहले ये 99 रुपये और टैक्स था। अब रेंट पेमेंट ट्रांजेक्शन पर प्रोसेसिंग फीस 99 रुपये और टैक्स देना होगा।
SBI ऐसा करने वाला दूसरा बैंक
SBI अब यह कदम उठाने वाला दूसरा बैंक बन गया है। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने भी घोषणा की थी कि वह अपने क्रेडिट कार्डधारक से किराए का 1% प्रोसेसिंग फीस शुल्क लेगा। बैंक ने यह कदम 20 अक्टूबर 2022 से लागू कर दिया है। कार्ड जारी करने वालों ने ऐसे ट्रांजेक्शन पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराए के पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट को भी सीमित कर दिया था। इसके अलावा यस बैंक ने भी ऐसे ट्रांजेक्शन को महीने में दो बार सीमित करने का कदम उठाया है।
थर्ड पार्टी यूजर्स भी लेते हैं सर्विस चार्ज
थर्ड पार्टी यूजर्स जैसे क्रेड, पेटीएम, रेड जिराफ, माईगेट और मैजिकब्रिक्स भी ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराए का पेमेंट करने का ऑप्शन देते हैं। इसके बदले में वह भी किराये की पेमेंट के लिए कुछ चार्ज लेते हैं। वे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराए का पेमेंट करने पर ग्राहकों से सर्विस चार्ज लेते हैं।