SBI डेबिट या ATM कार्ड में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को कैसे करें एक्टिवेट, यहां जानें तरीका

SBI ग्लोबल इंटरनेशनल कॉन्टैक्सलेस डेबिट कार्ड में EMV चिप लगी होती है, जो इसे एडिशनल सिक्योरिटी देती है

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
SBI डेबिट या ATM कार्ड में कॉन्टैक्टलेट पेमेंट के लिए कर सकते हैं एक्टिवेट।

SBI के कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड को खरीदारी और ऑनलाइन पेमेंट के लिए इंडिया में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। SBI ग्लोबल इंटरनेशनल कॉन्टैक्सलेस डेबिट कार्ड को भारत और दुनिया के किसी भी कोने में इस्तेमाल कर सकते हैं। SBI ग्लोबल इंटरनेशनल कॉन्टैक्सलेस डेबिट कार्ड में EMV चिप लगी होती है, जो इसे एडिशनल सिक्योरिटी देती है। यहां जानें कैसे आप कॉन्टैक्टलेस कार्ड को एक्टिवेट कर सकते हैं।

कैसे काम करता है कॉन्टैक्टलेस कार्ड

ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट टर्मिनल PoS  के पास ले जाकर कार्ड को वेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको कार्ड को मशीने के अंदर नहीं डालना होगा। इससे कार्ड हमेशा डेबिट कार्ड हमेशा कस्टमर के पास ही रहता है। NFC इनेबल कार्ड में पिन नहीं आएगा, अगर पेमेंट 5,000 रुपये से कम की है।


 

 

ऐसे कर सकते हैं एक्टिवेट – SMS के जरिये कर सकते हैं एक्टिव

SBI ग्राहक SMS  के जरिये SMS SWON NFC CCCCC को 09223966666 पर अपने रजिस्टर नंबर से भेज दें। यहां CCCCC का मतलब आपके कार्ड के आखिरी 5 डिजिट हैं।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं एक्टिवेट

- ऑनलाइन SBI में लॉग इन करें।

- मेन्यू में E-services - ATM card services को सिलेक्ट करें।

- अपने अकाउंट नंबर, फिर कार्ड नंबर और सर्विसो को सिलेक्ट करें।

- अपने यूसेज टाइप को NFC Usage सिलेक्ट करें।

- इसके बाद इनेबल को सिलेक्ट कर सबमिट का बटन दबाएं।

डीलर्स को आज कोयला और स्टील शेयरों में नजर आई चमक, जानिये किन दो शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।