SBI Amrit Vrishti Scheme: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 444 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) 'अमृत वृष्टि' योजना पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल की अवधि वाली एफडी पर आम नागरिकों से लेकर सुपर सीनियर सिटीजंस तक को 3.05% से 7.05% तक सालाना ब्याज की पेशकश कर रहा है।
अगर आप इस 444 दिनों की विशेष एफडी स्कीम में ₹2 लाख का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा, आइए आपको बताते हैं।
SBI 444 दिनों की एफडी पर कितना मिल रहा है ब्याज?
एसबीआई की 444 दिनों की 'अमृत वृष्टि' स्पेशल एफडी में अलग-अलग श्रेणियों के लिए ब्याज दरें तय की गई हैं:
वहीं अगर आप 5 से 10 साल की लंबी अवधि के लिए एफडी कराते हैं, तो एसबीआई सामान्य नागरिकों को 6.05%, सीनियर सिटीजंस को 7.05% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.15% की दर से ब्याज देता है।
₹2 लाख के निवेश पर मैच्योरिटी और ब्याज का पूरा हिसाब
अगर आप एसबीआई की 444 दिनों की इस एफडी स्कीम में ₹2 लाख जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम का पूरा गणित इस प्रकार है:
सामान्य नागरिकों के लिए: ₹2 लाख का निवेश 444 दिनों में बढ़कर ₹2,16,189 हो जाएगा। इसमें कुल ब्याज की कमाई ₹16,189 होगी।
सीनियर सिटीजंस के लिए: 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के निवेशकों के लिए मैच्योरिटी राशि ₹2,17,486 होगी, जिसमें ₹17,486 का ब्याज शामिल है।
सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए: 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को मैच्योरिटी पर ₹2,17,746 मिलेंगे, जिसमें ब्याज के रूप में ₹17,746 की कमाई होगी।
यह रिटर्न 444 दिनों की अवधि के दौरान तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर तय होता है।
आज भी भारतीय निवेशकों की पहली पसंद क्यों है FD?
शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद भारत में एक बड़ा वर्ग आज भी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को ही प्राथमिकता देता है। इसका मुख्य कारण एफडी में मिलने वाला गारंटीड रिटर्न और सुरक्षित मैच्योरिटी अमाउंट है। म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार जैसे मार्केट-लिंक्ड विकल्पों में जहां उतार-चढ़ाव का जोखिम होता है, वहीं एफडी निवेशकों को बिना किसी बाजार जोखिम के तय और सुरक्षित आय की गारंटी देती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।