SBI Fixed Deposit Interest Rates Hiked: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कुछ निश्चित समय की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। SBI की FD की नई दरें पिछले सप्ताह से लागू हो चुकी हैं। SBI की नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अगस्त में अपनी रेपो दरों में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी के बाद हुआ है।
नई SBI FD ब्याज दरें 13 अगस्त शनिवार से लागू हो गई हैं। बैंक ने आम जनता के लिए 180 दिनों और 210 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमा राशि पर अपनी एफडी दरों को 4.40 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.55 प्रतिशत कर दिया है। बाकी सभी समय सीमा वाली FD पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। एक साल से दो साल से कम मैच्योर होने वाली जमाओं के लिए एसबीआई की सावधि जमा दर भी 15 आधार अंक बढ़कर 5.45 फीसदी कर दिया है। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रिवाइज दरें नई FD या FD रिवाइज होने पर लागू होंगी।
7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 2.90 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.40 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 3.90 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.40 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 4.55 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.05 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.10 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.95 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.10 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 5.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.15 प्रतिशत।