SBI fraud alert: क्या एसबीआई दे रहा है एनिवर्सरी ऑफर में 6,000 रुपये जीतने का मौका! जानें इस मैसेज का सच

कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग शिकायत कर रहे हैं कि SBI अपने 67 साल पूरे होने की खुशी में 6,000 रुपये जीतने का मौका दे रही है

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 12:44 PM
एसबीआई ने बैंक फ्रॉड के लिए किया अलर्ट।

SBI Fraud Alert: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समय समय पर कई सारे ऑफर्स अपने ग्राहकों के लिए लाती रहती है। वह अपनी इन स्कीम्स के बारे SMS के जरिये लोगों को बताता रहता है। कई बार सोशल मीडिया पर कई ठग बैंकिंग योजनाओं का हवाला देकर मैसेज कर रहे हैं। कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग शिकायत कर रहे हैं कि SBI अपने 67 साल पूरे होने की खुशी में 6,000 रुपये जीतने का मौका दे रही है। हालांकि, इसके लिए कुछ काम करने के लिए भी कहा जा रहा है। इस पर SBI ने अपने ग्राहकों को आगाह कर दिया है।

SBI ने जारी किया अलर्ट

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर स्वयं इस तरक के फ्रॉड से बचने के लिए अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने कहा कि सब्सिडी, फ्री ऑफर, फ्री गिफ्ट जैसे धोखे वाले मैसेज से ग्राहकों को सावधान रहना होगा।


 

 

कैसे ठगे जाते हैं कस्टमर्स

एसबीआई ने बताया कि कस्टमर्स को ठगने के लिए SBI के 67वीं सालगिरह के नाम पर लोगों को 6 हजार रुपये जीतने का मौका देने के बहाने फ्रॉड किया जा रहा है। यहां आपको 4 आसान सवालों के जवाब देने के लिए कहा जा रहा है। 6,000 रुपये कि लिए आपको अपनी जानकारी भी देनी होगी। कुछ पैसे जीतने के लिए बैंक ग्राहक सभी जानकारी दे रहे हैं। जबकि, ऐसा नहीं होना चाहिए।

IIs अगस्त में भारतीय डेट मार्कट पर रहे मेहरबान, लेकिन जैक्सन होल स्पीच के बाद लग सकता है ब्रेक!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।