Recurring Deposit Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने आरडी (Recurring Deposit) पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये नई दरें 15 फरवरी से लागू हो चुकी हैं। आप एसबीआई में न्यूनतम 100 रुपये के निवेश से आरडी खोल सकते हैं। आरडी में अकाउंट 12 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए खोला जाता है। अभ एसबीआई ने कुछ आरडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। RBI ने हाल में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी।
