कारोबारी सॉफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स ने हाल ही में करीब 10 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी का एलान किया था। इस एलान के बाद कंपनी के सीईओ Marc Benioff दस दिनों के 'डिजिटल डेटॉक्स' (Digital Detox) ट्रिप पर चले गए यानी एक तरह से वनवास पर चले गए। सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क ने द न्यूयॉर्क टाइम्ज को बताया कि छंटनी के समय वह 10 दिनों के लिए फ्रेंच पॉलीनेशिया चले गए थे। सेल्सफोर्स ने पिछले महीने करीब 7 हजार एंप्लॉयीज यानी कुल वर्कफोर्स के 10 फीसदी की छंटनी का एलान किया था।
Digital Detox का क्या है मतलब
सेल्सफोर्स ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए बताया कि हम सभी अपने डिवाइसेज को लेकर बहुत एडिक्टेड हो चुके हैं और वह भी इसके शिकार हैं। ऐसे समय में वह इन सबसे कुछ दिनों के लिए मुक्ति ले रहे हैं। डिजिटल डिटॉक्स को कुछ समय अंतराल के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें कोई शख्स स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बना लेता है। इसका आइडिया प्रकृति से जुड़ने, सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए छुट्टी लेने और हेक्टिक डेली लाइफ का तनाव खत्म करने के लिए आया था।
Salesforce में 23 साल की सबसे बड़ी छंटनी हुई थी जनवरी में
सेल्सफोर्स ने पिछले महीने जो छंटनी की थी, वह इसके लिए 23 साल में सबसे बड़ी थी। इसकी शुरुआत ओरेकल के एक्जेक्यूटिव Marc Benioff ने की थी। बेनिऑफ ने इंटरनेट से जुड़े डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर सर्विसेज को किराए पर देना शुरू किया था जो अब क्लाउट कंप्यूटिंग के नाम से जाना जाता है। बेनिऑफ ने इस छंटनी की पूरी जिम्मेदारी ली थी। एंप्लॉयीज को भेजे मेल में उन्होंने कहा था कि महामारी के दौरान कंपनी का रेवेन्यू तेजी से बढ़ा जिसके चलते कंपनी ने जरूरत से अधिक हायरिंग कर ली और अब इसका असर कंपनी की सेहत पर दिख रहा है। ऐसे में उन्होंने छंटनी की जरूरत बताई।