SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, महंगा किया कार और होम लोन, बढ़ाया MCLR

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने लोन दरों को रिवाइज कर दिया है। दरअसल, एसबीआई बैंक ने MCLR रेट में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 1:54 PM
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने करोड़ो ग्राहकों को झटका दिया है।

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने लोन दरों को रिवाइज कर दिया है। दरअसल, एसबीआई बैंक ने MCLR रेट में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। यानी आने वाले दिनों में कार और होम लोन की EMI बढ़ सकती है।

अब ये होगी MCLR रेट

अब एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8 से 8.85 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8 फीसदी पर ही है। SBI ने एक महीना और तीन महीना MCLR में 0.5 फीसदी की बढ़तरी की है। वहीं छह महीना, एक साल, 2 साल और तीन साल के MCLR पर 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। MCLR  बढ़ने का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। अब ये हैं रिवाइज MCLR दरें..

पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.00 8.00
एक महीना 8.15 8.20
तीन महीना 8.15 8.20
छह महीना 8.45 8.55
एक साल 8.55 8.65
2 साल 8.65 8.75
3 साल 8.75 8.85


(सोर्स - SBI बैंक की वेबसाइट।)

SBI होम लोन पर 31 दिसंबर 2023 तक दे रहा है ये ऑफर

भारतीय स्टेट बैंक (SBi) होम लोन पर 65 आधार अंक (BPS) यानी 0.65 फीसदी की छूट दे रहा है। यह छूट रेगुलर होम लोन एप्लिकेशन, रियायत नियमित गृह ऋण, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन सैलरी क्लास पर लागू है। कम दर पर होम लोन की ये छूट होम बायर्स को 31 दिसंबर 2023 तक मिलेगी। इसके अलावा बैंक कार लोन पर भी फेस्टिव ऑफर दे रहा है।

NCLAT का Zee और Sony के विलय पर रोक लगाने से इनकार, अगली सुनवाई 8 जनवरी को

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।