SBI के खास ऑफर का फायदा उठाने के लिए बचे हैं बस 5 दिन, यहां उठा सकते हैं फायदा

SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्पेशल होम लोन कैंपेन 31 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। होम लोन ऑफर के तहत एसबीआई बैंक होम लोन पर 65 आधार अंक (बीपीएस) तक छूट दे रहा है। यह छूट सभी होम लोन के लिए मान्य है, जिसमें फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास शामिल हैं

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 11:45 PM
SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्पेशल होम लोन कैंपेन 31 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला

SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्पेशल होम लोन कैंपेन 31 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। होम लोन ऑफर के तहत एसबीआई बैंक होम लोन पर 65 आधार अंक (बीपीएस) तक छूट दे रहा है। यह छूट सभी होम लोन के लिए मान्य है, जिसमें फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास शामिल हैं। होम लोन पर ब्याज दर सिबिल स्कोर के आधार पर अलग-अलग होती है। अब ग्राहकों को पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए पांच दिन का समय बचा है। ये होमलोन इंटरेस्ट पर यह छूट ग्राहकों को तभी दिया जाएगा जब आपका सिबल स्कोर अच्छा होगा।

सिबिल स्कोर

सिबिल स्कोर एक तीन अंकों की संख्या होती है जो किसी भी व्यक्ति की फाइनेंशियल क्रेडिबिलिटी और हिस्ट्री के बारे में बताता है। आपने अपने लोन या फिर क्रेडिट कार्ड को किस तरह से मैनेज किया है सिबिल स्कोर उस बारे में भी बताता है। क्रेडिट स्कोर की वैल्यू 300 से 900 के बीच होती। एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी भी व्यक्ति का सिबिल स्कोर पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट इस्तेमाल रेशियो, क्रेडिट हिस्ट्री का वक्त, नए क्रेडिट एप्लीकेशन, पब्लिक रिकॉर्ड और कुल बकाया लोन से सिबिल स्कोर पर असर पड़ता है।


कितने सिबिल स्कोर पर कितनी मिलेगी होम लोन पर छूट

750-800 और उससे ऊपर के सिबिल स्कोर के लिए ऑफर के दौरान होम लोन की ब्याज दर 8.60% है। इस पर 65 बेसिस प्वाइंट यानी 0.55 फीसदी की छूट मिल रही है। 700 से 749 तक के सिबिल स्कोर के लिए एसबीआई ऑफर के दौरान 0.55 फीसदी की छूट मिल रही है। तब लोन 8.70% की दर से मिलेगा। हालांकि 550-699 तक के CIBIL स्कोर के लिए बैंक कोई छूट नहीं दे रहा है। इसमें लोन लेने क लिए 9.45% और 9.65% की दर से लोन चुकाना होगा।

Mukul Agrawal के पोर्टफोलियो में 4 नए मेहमान, दो शेयरों ने 267% बढ़ाया निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।