भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने 4 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक अपने होम लोन की ब्याज दरों को 15-30 बेसिस प्वाइंट तक घटा दिया है। त्योहारी सीजन के कारण लोगों को सस्ता होम लोन ऑफर किया जा रहा है। CIBIL स्कोर के आधार पर पर आपको SBI होम लोन 8.40-9.05 प्रतिशत की रेन्ज में दे सकता है। वैसे SBI की होम लोन की ब्याज दर 8.55-9.05 प्रतिशत के बीच है। इसके अलावा फेस्टिव टाइम में लोन लेने पर अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो आपको प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी।
