Home Loan: ये 5 बैंक होम लोन पर दे रहे हैं बेस्ट ऑफर, चेक करें इंटरेस्ट रेट

Home Loan Interest Rate: अपना घर का सपना हर कोई देखता है। ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं। अगर आप भी इस साल के अंत तक अपना घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आपको बैंकों के होम लोन ऑफर और होम लोन इंटरेस्ट रेट (Home Loan Interest Rate) की जानकारी दे रहे हैं

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 5:08 PM
होम लोन पर ऑफर और इंटरेस्ट कम होने से आपकी हर महीने जाने वाली होम लोन ईएमआई कम हो जाती है।

Home Loan Interest Rate: अपना घर का सपना हर कोई देखता है। ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं। अगर आप भी इस साल के अंत तक अपना घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां आपको बैंकों के होम लोन ऑफर और होम लोन इंटरेस्ट रेट (Home Loan Interest Rate) की जानकारी दे रहे हैं। होम लोन पर ऑफर और इंटरेस्ट कम होने से आपकी हर महीने जाने वाली होम लोन ईएमआई (Home Loan EMI) कम हो जाती है। ऑफर्स का फायदा उठाने से प्रोसेसिंग फीस में भी छूट मिल सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन फेस्टिवल शुरू होने से पहले ही लॉन्च किया था। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन दे रहा है।


SBI होम लोन रेट (SBI Home Loan Interest Rate)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। अभी बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना दर से होम लोन दे रहा है। SBI होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी की छूट दे रहा है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास को मिल रही है। आप SBI की इस छूट का फायदा 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक 8.40 से लेकर 10.60 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

इंडियन बैंक का होम लोन रेट

इंडियन बैंक एक पब्लिक सेक्टर बैंक है। यह होम लोन पर 8.50 से 9.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इस पर प्रोसेसिंग चार्ज अमाउंट का 0.23 प्रतिशत है।

ICICI Bank की होम लोन दरें

आईसीआईसीआई बैंक एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जो अपने ग्राहकों को होम लोन देता है। जिनका सिबिल स्कोर 750-800 है उनके लिए होम लोन की ब्याज दर 9 प्रतिशत है।

Market outlook : उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 24 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।