स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) HDFC बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की तरफ से दी जाने वाली वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम को 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, ICICI बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने गोल्डन ईयर्स FD को 7 अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दिया है। ब्याज दरों गिरावट के बीच, इन बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पिछले साल 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए स्पेशल FD स्कीम ऑफर की थीं।
SBI की स्पेशन FD स्कीम पर ब्याज दर
वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की स्पेशन FD स्कीम-वी केयर-वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल और उससे ज्यादा की अवधि के लिए उनकी FD पर अतिरिक्त 30 bps ब्याज दर (Interest Rate) देती है। फिलहाल SBI आम जनता के लिए पांच साल की FD पर 5.4 फीसदी इंटरेस्ट रेट देता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक स्पेशल FD स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है, तो FD पर लागू ब्याज दर 6.20 फीसदी होगी।
ICICI बैंक की स्पेशल FD स्कीम पर इंटरेस्ट रेट
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ICICI बैंक की स्पेशल FD स्कीम-ICICI बैंक गोल्डन ईयर्स FD स्कीम- 80 bps ज्यादा इंटरेस्ट रेट देता है। ICICI बैंक गोल्डन ईयर FD स्कीम 6.30% प्रति वर्ष का ब्याज देगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए HDFC बैंक की स्पेशल FD स्कीम को HDFC सीनियर सिटीजन केयर कहा जाता है। बैंक इन डिपॉजिट पर 75 bps ज्यादा ब्याज दर प्रदान करता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक HDFC बैंक सीनियर सिटीजन केयर FD के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है, तो FD पर लागू ब्याज दर 6.25% होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा की विशेष योजना पर ब्याज दर
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को इन डिपॉजिट्स पर 100 bps ज्यादा की पेशकश करता है। अगर कोई सीनियर सिटीजन स्पेशल FD स्कीम (5 साल से ऊपर से लेकर 10 साल तक) के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है, तो FD पर लगने वाली ब्याज दर 6.25% होगी।