SBI Bank ने बढ़ाई अमृत कलश योजना में निवेश की डेडलाइन, 400 दिनों की FD पर है 7.60% का इंटरेस्ट

SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। SBI ने अपनी स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी है। SBI Bank की खास FD में निवेश करने का समय 31 दिसंबर 2023 था

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 1:34 PM
SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है।

SBI Amrit Kalash FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। SBI ने अपनी स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी है। SBI Bank की खास FD में निवेश करने का समय 31 दिसंबर 2023 था, जिसे आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दिया है। SBI 'अमृत कलश' योजना की खास बात है कि इसमें 400 दिनों एफडी पर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। यानी, कम समय में निवेशकों को ज्यादा ब्याज कमाने का मौका मिल रहा है।

31 मार्च 2024 तक कर सकते हैं निवेश

एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 थी। अब बैंक ने यह डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। अब ग्राहक अगले साल 31 मार्च 2024 तक निवेश कर सकते हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अमृत कलश स्पेशल स्कीम में कोई भी 400 दिनों के पीरियड के साथ निवेश कर सकते हैं और गारंटी रिटर्न पा सकते हैं। एसबीआई बैंक के अनुसार अमृत कलश एफडी के निवेशकों को मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज का पेमेंट ले सकते हैं। एसबीआई अमृत कलश की मैच्योरिटी पर टीडीएस काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के खाते में जोड़ दिया जाता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों की एफडी में समय से पहले पैसा निकालने पर बैंक लागू दर से 0.50% से 1% कम ब्याज दर जुर्माने के रूप में काट सकता है।


SBI अमृत कलश योजना (SBI Amrit Kalash Yojna)

SBI की अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% ब्याज दर मिल रही है। सीनियर सिटीजन को 7.60% का इंटरेस्ट मिल रहा है। इस योजना में निवेश 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं। इस पीरियड के दौरान कोई भी व्यक्ति इस योजना को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकता है।

ले सकते हैं लोन अमृत कलश योजना पर लोन

अमृत कलश निवेशकों को इसके बदले बैंक लोन की सुविधा भी देता है। अमृत कलश योजना पर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हो।

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया नए साल का तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।