SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SB) के ग्राहकों को आज रात इंटरनेट सर्विस को इस्तेमाल करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। SBI बैंक के ग्राहक कल शेड्यूल एक्टिविटी के कारण इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बैंक ने YONO ऐप के बारे में कुछ भी नहीं बताया है कि Yono ऐप की सर्विस मिलेगी या नहीं।
SBI ने इसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, ‘इंटरनेट बैंकिंग एप्लिकेशन की सर्विस शेड्यूल एक्टिविटी के कारण 14 अक्टूबर 2023 को रात 00:40 बजे से 02:10 बजे के बीच सर्विस नहीं मिलेगी।’
SBI बैंक के ग्राहक कल शेड्यूल एक्टिविटी के कारण इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
7 दिन से 45 दिन की FD: बैंक आम जनता को 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% ब्याज दे रहा है।
46 दिन से 179 दिन की FD: बैंक आम जनता को 4.5% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज दे रहा है।
180 दिन से 210 दिन की FD: बैंक आम जनता को 5.25% और सीनियर सिटीजन को 5.75% ब्याज दे रहा है।
211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी: बैंक आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज दे रहा है।
1 साल से 2 साल से कम की FD: बैंक आम जनता को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है।
2 साल से 3 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दे रहा है।
3 साल से 5 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दे रहा है।
5 साल और 10 साल तक की FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रहा है।