क्या SBI का शेयर अभी खरीदना है सही या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

SBI: निवेशकों को लग रहा है कि अभी एसबीआई के शेयरों में निवेश करने का सही समय है

अपडेटेड Jul 07, 2021 पर 7:39 PM

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 52 हफ्तो के पीक पर चल रहा है। ऐसे में निवेशकों को लग रहा है कि अभी एसबीआई के शेयरों में निवेश करने का सही समय है। इस बारे में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज ने कहा कि मौजूदा मार्केट प्राइस पर SBI खरीदा जा सकता है। इसका शॉर्ट टर्म टारगेट प्राइस 470 रुपये रखा जा सकता है और टॉप लॉस 390 रुपये रखा जो सकता है।

SBI शेयर के लिए लंबे समय में निवेश को लेकर GCL सिक्योरिटिज के मुताबिक अगले 6 से 9 महीने के लिए 500 से 550 के टारगेट के साथ SBI में निवेश किया जा सकता है।

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एसबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में बैलेंस शीट में रिटर्न अनुपात में सुधार के साथा लचीलापन, लोग और  टेक्नोलॉजी पर फोकस किया गया है। एसबीआई ने डिजीटल बैंक की कतार में अपनी जगह को बनाए रखने के लिए निवेश जारी रखा है।

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की उनके घर में घुसकर हत्या, PM ने की पुष्टि

SBI ने मजबूत अंडरराइटिंग को बनाए रखते हुए एक बेहतर लोन बुक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। खुदरा क्षेत्रों में मजबूत परिसंपत्ति गुणवत्ता से स्पष्ट है। यह प्राथमिक रूप से सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को दिए जा रहे असुरक्षित ऋण 95% और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सरकार को दिए जा रहे कॉर्पोरेट ऋणों के 41% के कारण है। उपक्रम।
बैंकिंग सेक्टर्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर चल रहा है।

आज बुधवार को SBI का शेयर 433 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में एसबीआई के शेयरों में 22 फीसदी की तेजी आई है। इसकी बीते साल से तुलना करें तो इसमें 56 फीसदी की तेजी आ चुकी है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।