SBI Mutual Fund vs Bank FD: बैंक FD को सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। FD के नाम पर हर साल बैंक में पैसे जमा कराना हम सबकी पुरानी आदत है। सुरक्षित कमाई का भरोसा हमें चैन की नींद तो देता है, लेकिन जब महंगाई की रफ्तार और टैक्स कटने के बाद हाथ में आने वाले रिटर्न को देखते हैं, तो दिल में एक मलाल जरूर रहता है कि, 'काश इससे थोड़ा बेहतर रिटर्न मिल सकता था?'
अगर आप भी बिना किसी बड़े जोखिम के अपने गाढ़े पसीने की कमाई को एफडी से ज्यादा मुनाफा दिलाना चाहते हैं, तो SBI की ये चुनिंदा डेट और हाइब्रिड स्कीम्स आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
ये है कम जोखिम वाली एसबीआई डेट और हाइब्रिड स्कीम्स
यह क्या है: यह एक मनी मार्केट फंड है।
फायदा: यह उन पैसों को पार्क करने के लिए बेहद उपयुक्त है, जिन्हें आप 3 से 12 महीने के लिए बचाना चाहते हैं। यह ट्रेजरी बिल, कमर्शियल पेपर जैसे सुरक्षित और अल्पकालिक साधनों में निवेश करता है, जिससे एफडी की तुलना में बेहतर लिक्विडिटी और स्थिर रिटर्न मिलता है।
यह क्या है: यह फंड मुख्य रूप से शॉर्ट-ड्यूरेशन कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश करता है।
फायदा: अगर आपका निवेश का नजरिया 1 से 2 साल का है, तो यह विकल्प आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। यह एफडी के मुकाबले थोड़ा अधिक और स्थिर रिटर्न देने की क्षमता रखता है।
3. SBI बैंकिंग एंड पीएसयू फंड
यह क्या है: यह फंड अपना कम से कम 80% पैसा बड़े बैंकों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) और वित्तीय संस्थानों के उच्च रेटिंग वाले (AAA) बॉन्ड में लगाता है।
फायदा: इसका निवेश टाइमलाइन 2 से 3 साल का होता है। उच्च क्रेडिट रेटिंग वाले बॉन्ड में निवेश होने के कारण इसमें जोखिम कम और सुरक्षा काफी मजबूत होती है।
4. SBI आर्बिट्रेज फंड / कंजरवेटिव हाइब्रिड फंड
यह क्या है: यह उन निवेशकों के लिए है जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं लेकिन बेहतर रिटर्न चाहते हैं।
फायदा: अगर आप बिना किसी बड़े जोखिम के बैंक एफडी से बेहतर और टैक्स-इफिशिएंट कमाई करना चाहते हैं, तो आर्बिट्रेज या कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स पर विचार करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।
एफडी से क्यों बेहतर हैं ये विकल्प?
बैंक एफडी में मिलने वाले ब्याज पर पूरा टैक्स स्लैब लागू होता है, जबकि डेट म्यूचुअल फंड्स में इंडेक्सेशन या होल्डिंग पीरियड के आधार पर टैक्स लाभ मिल सकते हैं। अगर आप अपनी छोटी या मध्यम अवधि कीच बचतों को सही दिशा देना चाहते हैं, तो एसबीआई की ये स्कीम्स आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता और बेहतर ग्रोथ दोनों दे सकती हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।