SBI Mutual Fund का नया NFO लॉन्च! मिडकैप की 50 मोमेंटम कंपनियों में निवेश का मौका, जानिए सभी डिटेल्स

SBI Mutual Fund NFO: यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है, जो मुख्य रूप से SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF की यूनिट्स में निवेश करेगी। अगर आप मिडकैप शेयरों में 'मोमेंटम स्ट्रैटेजी' के जरिए तगड़ा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो यह NFO आपके लिए एक विकल्प हो सकता है

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 11:56 AM
यह फंड ऑफ फंड निवेशकों के पैसों को सीधे शेयरों में न लगाकर अंडरलाइंग ईटीएफ के जरिए निवेश करेगा

SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF FoF NFO: देश के सबसे बड़े फंड हाउस, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने आज, 27 जुलाई 2026 को एक नया फंड ऑफ फंड्स (FoF) लॉन्च किया है। इस नई स्कीम का नाम SBI निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 ETF फंड ऑफ फंड है।

यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है, जो मुख्य रूप से SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF की यूनिट्स में निवेश करेगी। अगर आप मिडकैप शेयरों में 'मोमेंटम स्ट्रैटेजी' के जरिए तगड़ा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो यह NFO आपके लिए एक विकल्प हो सकता है।

NFO की तारीखें और न्यूनतम निवेश

  • NFO खुलने की तारीख: 27 जुलाई 2026
  • NFO बंद होने की तारीख: 05 अगस्त 2026
  • न्यूनतम लमसम निवेश: ₹5,000 इसके बाद ₹1 के गुणक में कितना भी निवेश कर सकते हैं।
  • SIP ऑप्शन: निवेशक इसमें डेली, वीकली, मंथली, क्वाटरली, हाफ-इयरली और एनुअल फ्रीक्वेंसी में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) चुन सकते हैं।


इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी और एसेट एलोकेशन

यह फंड ऑफ फंड निवेशकों के पैसों को सीधे शेयरों में न लगाकर अंडरलाइंग ईटीएफ के जरिए निवेश करेगा।

95-100% आवंटन: SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF की यूनिट्स में।

0-5% आवंटन: सरकारी सिक्योरिटीज (G-Secs), स्टेट डेवलपमेंट लोन्स, ट्रेजरी बिल, ट्राईपार्टी रेपो और लिक्विड म्यूचुअल फंड की यूनिट्स में।

यह फंड जिस इंडेक्स को ट्रैक करता है, वह निफ्टी मिडकैप 150 यूनिवर्स में से चुनी गई 50 मोमेंटम-ड्रिवन कंपनियों का बास्केट है।

मोमेंटम इन्वेस्टिंग क्या है?

मोमेंटम इन्वेस्टिंग का मतलब उन शेयरों में दांव लगाना है जिन्होंने हाल के दिनों में अपने साथियों के मुकाबले शानदार और मजबूत प्राइस परफॉर्मेंस दिखाई है। यह रणनीति 'चढ़ते बाजार की लहर' को पकड़ने के सिद्धांत पर काम करती है।

फंड मैनेजर

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इस नई स्कीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी विरल छाडवा(Viral Chhadva) को सौंपी है। विराल छाडवा दिसंबर 2020 से एसबीआई म्यूचुअल फंड से जुड़े हुए हैं और फंड हाउस के कई पैसिव फंड्स और ETFs को सफलतापूर्वक मैनेज कर रहे हैं।

बिना डीमैट अकाउंट के भी ETF में निवेश की सुविधा

आमतौर पर ETFs खरीदने के लिए निवेशकों के पास डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होना अनिवार्य होता है। लेकिन 'फंड ऑफ फंड' (FoF) के रूप में लॉन्च होने के कारण, जिन निवेशकों के पास डीमैट अकाउंट नहीं है, वे भी नॉर्मल म्यूचुअल फंड की तरह इसमें निवेश कर के मिडकैप मोमेंटम ईटीएफ का फायदा उठा सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।