SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक इंडिया (SBI) ग्राहकों को कार लोन, गोल्ड लोन, होम लोन पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। इसके अलावा टर्म डिपॉजिट और FD पर भी स्पेशल ऑफर दे रहा है। स्पेशल डिपॉजिट स्कीम (Special Deposit Scheme) की शुरुआत की थी, जिसका फायदा उठाने के लिए आज का ही समय बचा है। SBI स्पेशल टर्म डिपोजिट और टर्म डिपोजिट पर स्पेशल ऑफर का फायदा14 सितंबर तक उठा सकते हैं।
-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 75 दिनों के टर्म डिपॉजिट पर 3.90% ब्याज दे रही है। जबकि प्लैटिनम डिपॉजिट पर 3.95% ब्याज का ऑफर कर रही है।
- 535 दिनों के टर्म डिपोजिट के लिए 5.00% ब्याज मिल रहा है। लेकिन प्लैटिनम पर 5.10% ब्याज मिलेगा। वहीं, 2250 दिन के टर्म डिपॉजिट पर 5.40% की जगह 5.55% ब्याज देने का प्रस्ताव है।
75 दिन के निवेश पर 4.40% ब्याज की जगह 4.45% ब्याज, 525 दिनों के लिए 5.50% की जगह 5.60% की ब्याज और 2250 दिन के 6.20% ब्याज सीनियर सिटिजन को दिया जाएगा।
- टर्म डिपॉजिट पर मासिक और तिमाही ब्याज मिलेगा।
- स्पेशल टर्म डिपॉजिट के निवेशकों का भुगतान मैच्योरिटी पर होगा।
- SBI प्लैटिनम डिपॉजिट की समयअवधि- 75 दिन, 525 दिन और 2250 दिन की है।
- निवेशक 15 अगस्त 2021 से 14 सितंबर 2021 तक निवेश कर सकते हैं।
नियम और शर्तें
- NRE और NRO सहित डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट 2 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए।
- नया या रिन्युवल टर्म डिपॉजिट भी किया जा सकता है।