सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमा यानी Fixed Deposit पर अपनी ब्याज दरों में 10-20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। ये रिवाइज दरें 15 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। एफडी दर में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा सीनियर सिटीजन को मिला है। हालांकि, बुजुर्गों की एक तय केटेगरी है जिन्हें लागू FD दरों पर एक्स्ट्रा 1 फीसदी ब्याज मिलता है। सीनियर सिटिजन की ये खास केटेगरी 7.65% तक ब्याज कमा सकती हैं जो कि मुद्रास्फीति को मात देने में भी मदद करेगा।
सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई पिछले 6.45% का ब्याज दे रहा था। अब 15 अक्टूबर से लागू 5 साल से 10 साल के बीच की एफडी पर अधिकतम 6.65% का ब्याज दे रहा है। बैंक 3 साल से 5 साल से कम की एफडी पर 6.3% का ब्याज दे रहा है, जो पहले 6.10 फीसदी था। बैंक 2 साल से 3 साल से कम की एफडी पर 6.15% की दर ब्याज दे रहा है जो पहले 6 फीसदी था।
अपनी वेबसाइट पर एसबीआई ने कहा है कि एसबीआई स्टाफ और एसबीआई पेंशनभोगियों को देय ब्याज दर लागू दर से 1% अधिक मिलेगा। एक बुजुर्ग को 211 दिनों से 1 साल से कम की एफडी पर 5.20% और 5.15% तक ब्याज पा सकता है। वहीं, 180 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर 5.20% और 5.15% तक का ब्याज मिलता है। कम समय की FD 46 दिनों से 179 दिनों के लिए ब्याज 4.40% की तुलना में 4.5% हो गया है।
SBI सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.65 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वह 5 से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 6.65 फीसदी ब्याज दे रहा है। साथ ही अगर अगर आप बैंक के कर्मचारी यानी पेंशनर हो तो एक्स्ट्रा 1 फीसदी ब्याज मिलेगा।
एसबीआई ने 1 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 15 बीपीएस यानी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक ने 2 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 15 बीपीएस से बढ़ाकर 5.50% से 5.65% कर दिया है। बैंक ने 3 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.60% से 5.80% कर दिया है। इसमें सीधे 0.20 फीसदी ब्याज बढ़ाया गया है। 5 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.65% से 5.85% कर दिया है। इसमें भी 0.20 फीसदी ब्याज बढ़ाया है।
SBI ने FD पर 0.20 फीसदी तक बढ़ाया ब्याज।