SBI Pension Funds NPS AUM: देश में रिटायरमेंट के लिए बचत करने और सुरक्षित वित्तीय भविष्य तैयार करने को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। इसी का नतीजा है कि एसबीआई पेंशन फंड्स का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत ₹6 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एसबीआई पेंशन फंड्स वर्तमान में 1.85 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को अपनी सेवाएं दे रहा है और संपत्ति के आधार पर भारत के पूरे पेंशन फंड उद्योग के 34 प्रतिशत से अधिक हिस्से का प्रबंधन करता है।
15 सालों में 36% CAGR की रफ्तार से बढ़ा AUM
रिटायरमेंट प्लानिंग के प्रति बढ़ते रुझान के कारण कंपनी के एयूएम में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। साल 2018 में एसबीआई पेंशन फंड्स का एयूएम मात्र ₹1 लाख करोड़ था, जो बढ़कर अब ₹6 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। पिछले 15 वर्षों में कंपनी के एयूएम ने लगभग 36 फीसदी के CAGR से वृद्धि दर्ज की है।
इस उपलब्धि पर एसबीआई पेंशन फंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रणय रंजन द्विवेदी ने कहा, 'जैसे-जैसे भारत का रिटायरमेंट परिदृश्य बदल रहा है, हम अपनी निवेश क्षमताओं को मजबूत करने और रिटायरमेंट जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि अधिक से अधिक भारतीय वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य तैयार कर सकें।'
रिटायरमेंट के लिए NPS क्यों बन रहा है पहली पसंद?
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) देश में दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। एनपीएस दुनिया के सबसे कम लागत वाले वित्तीय उत्पादों में से एक है, जो पीएफआरडीए द्वारा पूरी तरह से रेगुलेटेड है। नौकरी या शहर बदलने पर भी एनपीएस खाता (PRAN) जस का तस रहता है। साथ ही धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख के अलावा, धारा 80CCD (1B) के तहत ₹50,000 की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलती है।
NPS रिटायरमेंट कैलकुलेटर से समझें गणित
अगर आप 30 साल की उम्र में एनपीएस के जरिए अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू करते हैं, तो 60 की उम्र में आप कितना बड़ा फंड और पेंशन पा सकते हैं, इसे नीचे दिए गए अनुमानित उदाहरण से समझें:
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।