देश के कई लेंडर्स (lenders) डिपॉजिट पर बेहतर ऑफर दे रहे हैं। डिपॉजिट प्रोडक्ट के आधार पर अलग-अलग अवधि में अलग-अलग ब्याज दरें हैं। हाल ही देश के टॉप लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC नए नए फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।
एक ओर SBI ने प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की तो वहीं, HDFC की तरफ से Green deposit लॉन्च किया गया है। जानिए कौन है निवेश के लिए बेहतर...
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्पेशल डिपॉजिट स्कीम लॉन्च किया है। प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट के तहत ग्राहक 15 अगस्त 2021 से 14 सितंबर 2021 तक 75 दिन, 75 हफ्ते, और 75 महीने की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 15bps तक अतिरिक्त ब्याज लाभ हासिल कर सकते हैं। ब्याज दर की बात करें तो SBI आम लोगों के लिए 75 दिनों के टर्म डिपॉजिट पर 3.90 फीसदी ब्याज दे रहा है तो वहीं, प्लेटिनम डिपॉजिट पर 3.95 फीसदी ब्याज देने का प्रस्ताव है।
सीनियर सिटीजन के लिए तय ब्याज दर
75 दिन के निवेश पर इस समय 4.40 फीसदी ब्याज की जगह 4.45 फीसदी ब्याज, 525 दिनों के लिए 5.50 फीसदी की जगह 5.60 फीसदी की ब्याज और 2250 दिन के 6.20 फीसदी ब्याज देने का प्रस्ताव है।
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (HDFC Ltd) ने Green & Sustainable Deposits स्कीम लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस स्कीम से जुड़ी कुछ खास बातें
कोई भी भारतीय इसमें निवेश कर सकता है। इस स्कीम में डिपॉजिट करने की समय सीमा 36 महीने से 120 महीने तक की है। सीनियर सिटीजन को दो करोड़ के डिपॉजिट पर अतिरिक्त 0.25 फीसदी मिलेगा।