SBI Positive Pay: पॉजिटिव पे बड़े अमाउंट वाले चेक को सुरक्षा देने के लिए शुरू किया गया है। इस सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले ग्राहक अपने बैंक को इलेक्ट्रॉनिक चैनलों जैसे SMS, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग, ATM, आदि के माध्यम से चेक की कुछ न्यूनतम जानकारी जैसे तारीख, लाभार्थी यानी चेक लेने वाले का नाम, अमाउंच आदि बैंक को देना होता है। इस सिस्टम के जरिये जारी किये गए चेक और जारी करने वाले ग्राहक की तरफ से मिली जानकारी को क्रॉसचेक किया जाता है। सही पाए जाने के बाद ही चेक जारी किया जाता है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक जिस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं वह पहले आपनी ब्रांच में जाकर एक फॉर्मेंट में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके जरिये उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके अलावा एसबीआई ग्राहके मोबाइल बैंकिंग (YonoLite), रिटेल इंटरनेट बैंकिंग (Retail Internet Banking), कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग (Corporate Internet Banking) और योनो (Yono Mobile App) के जरिये रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन के लिए अकाउंट लेवल लिमिट सेलेक्ट करना होगा। यह ग्राहकों की रिस्क की लिमिट तय करनी होगी। हालांकि, मौजूदा नियमों के मुताबिक 5 लाख रुपये या उससे अधिक के चेक पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होता है। ये नियम सभी तरह के अकाउंट पर है। करेंट अकाउट, कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट पर ये लिमिट 10 लाख रुपये या उससे अधिक पर लागू है।
एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से एसबीआई पॉजिटिव पे ऑनलाइन कर सकते हैं जमा
स्टेप 1: एसबीआई योनो लाइट ऐप खोलें
स्टेप 2: क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें
स्टेप 3: टैप करें और Service का ऑप्शन खोलें
स्टेप 4: “Positive Pay System” पर क्लिक करें
स्टेप 5: “Cheque Lodgement Details” पर क्लिक करें
स्टेप 6: अपना अकाउंट नंबर को चुनें।
स्टेप 7: चेक नंबर, टाइप, चेक जारी करने की तिथि, चेक राशि डालनी होगी।
स्टेप 8: अब इसे सबमिट करना होगा।