SBI लेकर आया सीनियर सिटीजन के लिए कमाई का मौका, जानें कैसे आपका घर उठा सकता है आपके सारे खर्च

SBI Reverse Mortgage Loan: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सीनियर सिटीजन के लिए कमाई का मौका लेकर आया है

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 7:06 PM
SBI Reverse Mortgage Loan: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सीनियर सिटीजन के लिए कमाई का मौका लेकर आया है।

SBI Reverse Mortgage Loan: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सीनियर सिटीजन के लिए कमाई का मौका लेकर आया है। सीनियर सिटीजन का घर उनके सभी रोजाना के खर्चे उठा सकता है। SBI सीनियर सिटीजन के अपने या स्वयं के कब्जे वाले घर पर रिवर्स मॉर्टगेज लोन की सुविधा दे रहा है। ये सीनियर सिटीजन के लिए आय का एक प्रमुख सोर्स हो सकता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार रिवर्स मॉर्टगेज सुविधा उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम की साबित हो सकती है जिनके पास खुद को सहारा देने के लिए आय का कोई जरिया नहीं है।

क्या है SBI Reverse Mortgage Loan?

एसबीआई रिवर्स मॉर्टगेज लोन के तहत बैंक उधारकर्ता/उधारकर्ताओं (जीवनसाथी के मामले में) को उनकी/उनकी आवासीय संपत्ति के गिरवी के एवज में पेमेंट यानी लोन के रूप में पैसा देता है। बैंक का कहना है कि कर्ज लेने वाले सीनियर सिटीजन से उसके जीवनकाल में कर्ज चुकाने की उम्मीद नहीं की जाती है। हालांकि, कर्जदार यानी लोन लेने वाले के पास कर्ज चुकाने का विकल्प होता है।


इनके लिए बेस्ट है ये मौका

एसबीआई रिवर्स मॉर्टगेज लोन वरिष्ठ नागरिकों के लिए आदर्श हो सकता है, जिनके पास खुद का संभालने के लिए पैसा नहीं है क्योंकि उन्हें लोन नहीं चुकाना पड़ता है। हालांकि, इस लोन के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सीनियर सिटीजन को इन बातों को जान लेना चाहिए।

- रिवर्स मॉर्टगेज लोन का ऑफर करने वाला बैंक समय-समय पर प्रॉपर्टी का वैल्युशन करता रहता है। ये ज्यादातर हर 5 साल के बाद होता है।

- बढ़ती महंगाई से इस लोन का कोई लेना देना नहीं होता क्योंकि इसमें मिलने वाला पैसा पहले से तय होता है।

- रिवर्स मॉर्टगेज लोन को मंजूरी देते समय बैंक आमतौर पर प्रॉपर्टी के वैल्युशन पर 15-20% का मार्जिन रखता है। यानी, मार्केट रेट से 15 से 20 फीसदी कम पर प्रॉपर्टी आंकी जाती है। उदाहरण के लिए यदि संपत्ति का वैल्युशन 50 लाख रुपये है, तो रिवर्स मॉर्टगेज लोन में आपको सिर्फ 40 लाख रुपये मिलेंगे।

- लोन के अमाउंट पर इंटरेस्ट भी जोड़ा जाता है। यानी, आपको मिलने वाले पैसे में से इंटरेस्ट भी घटाया जाता है।

- लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु के बाद बैंक प्रॉपर्टी को बेचता है। यदि प्रॉपर्टी ज्यादा कीमत पर बेची जाती है तो लोन लेने वाले व्यक्ति के कानूनी उत्तराधिकारियों को बाकी पैसा लौटा दिया जाता है। हालांकि, कानूनी अधिकारी लोन का पैसा चुकाकर घर अपने पास भी रख सकता है।

एलिजिबिलिटी

लोन लेने वाला व्यक्ति अगर अकेला है तो 60 साल का निवासी भारतीय रिवर्स मॉर्टगेज लोन के लिए अप्लाई कर सकता है। ज्वाइंट लोन लेने वाले मामले में पति/पत्नी की आयु 58 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

समय और पैसा

रिवर्स मॉर्टगेज लोन की सुविधा के माध्यम से न्यूनतम 3 लाख रुपये और अधिकतम 1 करोड़ रुपये का लोन लिया जा सकता है। ऋण लेने वालों की आयु के आधार पर लोन की अवधि 10-15 साल हो सकती है।

लोन पर ब्याज और फीस

SBI लोन अमाउंट का 0.50% प्रोसेसिंग फीस या न्यूनतम 2000 रुपये और अधिकतम 20,000 रुपये लेता है। लोन लेने वाले व्यक्ति को स्टैंप शुल्क का पेमेंट भी करना होता है। SBI Reverse Mortgage Loan पर अभी ब्याज दर 10.95% है।

लोन का प्री-पेमेंट

वरिष्ठ नागरिक बिना किसी दंड के अपने रिवर्स मोर्टगेज लोन का प्रीपेमेंट करने की इजाजत है।

चुन सकते हैं ये पेमेंट ऑप्शन

वरिष्ठ नागरिक रिवर्स मॉर्गेज लोन में मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक या एक साथ पेमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Stock market today: लगातार 3 दिनों की गिरावट थमी, Sensex 274 अंक भागा, Nifty 18200 के ऊपर हुआ बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।