SBI लेकर आया नया सेविंग अकाउंट, मिल रहा है इतना अधिक ब्याज

SBI ग्राहक जो अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम कम हो उनके लिए बैंक ऐसा ही विकल्प लेकर आया है

अपडेटेड Jul 12, 2021 पर 1:18 PM

SBI ग्राहक जो अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां जोखिम कम हो उनके लिए बैंक ऐसा ही विकल्प लेकर आया है। SBI सेविंग प्लस अकाउंट (SBI Saving Plus Account) एक ऐसा ही विकल्प हैं जहां आपको ज्यादा ब्याज कम जोखिम पर मिल रहा है। SBI Saving Plus Account में सेविंग अकाउंट की तुलना में 2.7 फीसदी अधिक ब्याज मिल रहा है।

SBI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सेविंग प्लस अकाउंट मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम (Multi Option Deposit Scheme – MODS) से लिंक है जिसमें सेविंग अकाउंट का सरप्लस पैसा 1000 रुपये के मल्टीपल में टर्म डिपोजिट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। टर्म पीरियड का समय 1 से पांच साल तक रहता है।

क्या होती है Multi Option Deposit Scheme

SBI सेविंग प्लस अकाउंट Multi Option Deposit Scheme से लिंक होता है। इस खाते में मिनिमम बैलेंस वाली रकम 1000 के मल्टीपल में एक साल से 5 साल तक टर्म डिपॉजिट या FD में जमा कर दी जाती है। इसके लिए आपको न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना होगा।

SBI सेविंग प्लस अकाउंट के फायदे

- इसमें अवधि 1 से 5 साल रहती है।


- ATM कार्ड मिलता है।

- मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिलती है।

- SMS अलर्ट आता है।

- MOD पर लोन भी मिल जाता है।

- 1000 रुपये से 10,000 रुपये के मल्टीपल में पैसा ट्रांसफर किया जाता है।

- 25 पेज की चेकबुक मिलती है।

कौन खोल सकता है यह अकाउंट 

1 वैलिड KYC  डॉक्यूमेंट के साथ कोई भी व्यक्ति ये खाता खोल सकता है।

2 सिंगल या ज्वाइंट इस खाते को खोला जा सकता है।

Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल के दाम में फिर लगी आग, जानें रेट

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।