SBI FD Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। इस समय SBI चार एफडी योजनाएं आम लोगों को ऑफर कर रहा है। ये योजनाएं कम समय में आपको बेस्ट रिटर्न देगी। SBI अमृत कलश, अमृत वृष्टि, SBI ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट और SBI सर्वोत्तम एफडी शामिल है। 400 दिनों की खास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना 'अमृत कलश' में निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 है। यह योजना पहली बार 12 अप्रैल 2023 को शुरू की गई थी। ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इसकी समय सीमा कई बार बढ़ाई गई है।
1. SBI अमृत कलश FD पर ब्याज दरें
इस योजना में SBI सामान्य ग्राहकों को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज देता है। यह योजना 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी। ये योजना 444 दिनों की है।
3. SBI ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट:
यह योजना 1111, 1777, और 2222 दिनों के लिए मिल रही है। इसमें रिटेल जमा पर कार्ड दर से 10 bps कम ब्याज मिलता है।
4. सर्वोत्तम (Non-Callable) FD:
यह योजना ₹1 करोड़ से अधिक और ₹3 करोड़ से कम अमाउंट के FD के लिए है। 1 साल की FD पर 30 bps और 2 साल की FD पर 40 bps अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। नॉन कॉलेबव योजना का मतलब होता है कि इसमें समय से पहले पैसा निकालने की इजाजत नहीं होती है। इन योजनाओं के तहत SBI निवेशकों को आकर्षक ब्याज दरों का फायदा दे रहा है। यदि आप सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न चाहते हैं, तो यह निवेश का सही समय है।