FD Rates: आज के समय में अपने पैसे को बचाने और बढ़ाने का एक सुरक्षित तरीका खोजना जरूरी है। निवेश करने के लिए एफडी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। एफडी न केवल आपके फंड को एक सुरक्षित जगह देती है, बल्कि वह एक तय ब्याज देने में भी मदद करती है। फिक्स्ड डिपॉजिट योजना के तहत खाता खोलते समय आप एक बार अपना पैसा जमा करते हैं। ब्याज दरें सभी बैंक की अलग-अलग होती है। यह आपके निवेश पर बेस्ट रिटर्न देने में मदद करती है। एफडी 7 दिन से लेकर 10 साल की होती है। यहां आपको देश के तीन बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक के एफडी रेट्स के बारे में बता रहे हैं।
