SBI: भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने घरेलू और एनआरआई ग्राहकों के लिए अपनी Fixed Deposit योजना फिर से शुरू कर दी है। एसबीआई ने कहा कि घरेलू और एनआरआई ग्राहकों के लिए एसबीआई अमृत कलश जमा एफडी योजना आकर्षक ब्याज दरों' के साथ आती है और इसका पीरियड 400 दिनों का है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रिटेल टर्म डिपॉजिट अमृत कलश स्कीम 400 दिनों की है। SBI बैंक अमृत कलश योजना पर 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
एसबीआई अमृत कलश जमा एफडी योजना की 10 महत्वपूर्ण बातें ये हैं
1. एसबीआई अमृत कलश योजना 12.04.2023 से 30.06.2023 तक है। यानी ग्राहक 30 जून 2023 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
2. एफडी का पीरियड : 400 दिन
3. अमृत कलश योजना में अधिकतम 2 करोड़ रुपये कर सकते हैं जमा।
4. ब्याज दर: आम जनता के लिए 7.10% है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक, कर्मचारी और कर्मचारी पेंशनभोगियों को 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज मिलेगा।
5. ब्याज का पेमेंट: इसमें ब्याज का पेमेंट हर महीने, तिमाही, छमाही और सालाना मिलता है। ब्याज पर टीडीएस काटकर मिलेगा।
6. टीडीएस: आयकर अधिनियम के अनुसार टैक्स लगेगा।
7. समय से पहले इसमें से पैसा निकाल सकते हैं।
8. इस योजना पर लोन ले सकते हैं।
9. ये योजना ब्रांच, ऑनलाअन और योनो से ले सकते हैं।
10. अमृत कलश जमा करने के लिए किसी अलग उत्पाद कोड की जरूरत नहीं है। एसबीआई ने इससे पहले फरवरी में अमृत कलश डिपॉजिट लिमिटेड के लिए पेश किया था।