क्या आप भी 25 और 26 मई को बैंक जाने की तैयारी कर रहे थे और SBI की हड़ताल को लेकर परेशान थे? तो आपके लिए राहत की खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। बैंक मैनेजमेंट और कर्मचारी यूनियन के बीच बातचीत में सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को बैंकिंग सर्विस में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सभी ब्रांच सही सामान्य तरीके से खुलेंगी।
