SBI की सुपरहिट स्कीम, सिर्फ 444 दिनों में आपको बना देगी अमीर, जानें योजना के फायदे
SBI Amrit Vrishti Scheme: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को कम समय में बेस्ट रिटर्न पाने का मौका दे रहा है। SBI बैंक ने हाल में ही 'अमृत वृष्टि स्कीम' लॉन्च की थी। यह लिमिटेड-पीरियड फिक्स्ड डिपॉजिट योजना 16 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। योजना में निवेशक यह 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 10:58 AM
SBI Amrit Vrishti Scheme: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को कम समय में बेस्ट रिटर्न पाने का मौका दे रहा है।
SBI Amrit Vrishti Scheme: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को कम समय में बेस्ट रिटर्न पाने का मौका दे रहा है। SBI बैंक ने हाल में ही 'अमृत वृष्टि स्कीम' लॉन्च की थी। यह लिमिटेड-पीरियड फिक्स्ड डिपॉजिट योजना 16 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। योजना में निवेशक यह 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना का मकसद ग्राहकों को कंपिटिटिव ब्याज दरों पर रिटर्न देना है।
क्या है SBI अमृत वृष्टि स्कीम?
यह एक टर्म डिपॉजिट योजना है, जिसका पीरियड 444 दिन है। योजना में आम ग्राहकों को 7.25% सालाना और सीनियर सिटीजन को 7.75% सालाना ब्याज दर मिलेगा। इस योजना का लाभ घरेलू और गैर-निवासी भारतीय (NRI) दोनों उठा सकते हैं।
SBI अमृत वृष्टि स्कीम की शर्तें
घरेलू रिटेल टर्म डिपॉजिट (NRI रुपये टर्म डिपॉजिट सहित) जिनकी राशि 3 करोड़ रुपये से कम हो।
नए डिपॉजिट और मौजूदा डिपॉजिट के रिन्यू होने पर लागू होगा।
टर्म डिपॉजिट और स्पेशल टर्म डिपॉजिट में ये योजना लागू हो सकती है।
रेकरिंग डिपॉजिट, टैक्स सेविंग डिपॉजिट, एन्यूटी डिपॉजिट और मल्टी-ऑप्शन डिपॉजिट में ये लागू नहीं होगाय़।
योजना के फायदे
योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।
कैसे और कब मिलेगा ब्याज?
टर्म डिपॉजिट: मंथली, तिमाही या छमाही ब्याज मिलता है।
अमृत वृष्टि स्कीम में समय से पहले पैसा निकालने पर क्या होगा?
₹5 लाख तक के जमा पर: 0.50% पेनल्टी।
₹5 लाख से अधिक और ₹3 करोड़ से कम के जमा पर: 1% पेनल्टी।
सात दिनों से पहले निकाले गए डिपॉजिट पर कोई ब्याज नहीं।
SBI स्टाफ और पेंशनर्स के लिए पेनल्टी पर छूट है।
लोन की सुविधा
टैक्स: अर्जित ब्याज पर टीडीएस (TDS) काटा जाएगा।
क्या स्कीम पर ले सकते हैं लोन?
इस स्कीम के तहत जमा अमाउंट पर लोन लिया जा सकता है।
कैसे करें निवेश?
ग्राहक इन माध्यम से कर सकते हैं निवेश
SBI ब्रांच के जरिए।
YONO SBI और YONO Lite मोबाइल ऐप्स।
SBI इंटरनेट बैंकिंग (INB)।
444-दिनों का पीरियड चुनने पर बैंक अपने आप ये योजना लागू कर देगा।
क्या यह योजना आपके लिए सही है?
अमृत वृष्टि योजना छोटे समय की बचत के लिए बेस्ट ऑप्शन है। खासकर 444 दिनों की पीरियड को ध्यान में रखते हुए। हालांकि, लंबे समय के निवेश के लिए यह योजना सही नहीं होगी क्योंकि इसमें ब्याज दर को रिन्यू करने का ऑप्शन नहीं है।