SBI Schemes: कम जोखिम में तगड़ा रिटर्न! SBI की इन 5 स्कीम्स से बनाएं बड़ा कॉर्पस, जानिए इनवेस्टमेंट का सही फॉर्मूला

SBI Best Wealth Creation Schemes: पिछले करीब 2 सालों से स्टॉक मार्केट का हाल बेहाल है। निवेशकों की दौलत बढ़ने के बजाय घटती ही जा रही है। ऐसे में एसबीआई की स्मॉल सेविंग्स और म्यूचुअल फंड स्कीम्स में सही तरीके से SIP या एकमुश्त निवेश करके आप कम्पाउंडिंग के जरिए कुछ सालों में आसानी से लाखों-करोड़ों का फंड बना सकते हैं

अपडेटेड Aug 09, 2026 पर 1:51 PM
बड़ा फंड बनाने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड सबसे असरदार माने जाते हैं

SBI Wealth Creation Schemes: क्या आपका लक्ष्य लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार करना है? चाहे वह बच्चों की पढ़ाई के लिए हो, घर खरीदने के लिए हो या रिटायरमेंट के लिए तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की म्यूचुअल फंड और डिपॉजिट स्कीम्स एक बेहतरीन जरिया साबित हो सकती हैं।

एसबीआई की स्मॉल सेविंग्स और म्यूचुअल फंड स्कीम्स में सही तरीके से SIP या एकमुश्त निवेश करके आप कम्पाउंडिंग के जरिए कुछ सालों में आसानी से लाखों-करोड़ों का फंड बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं फंड बनाने के लिए एसबीआई की सबसे पॉपुलर और हाई-रिटर्न योजनाओं के बारे में।

1. एसबीआई स्मॉल कैप फंड (SBI Small Cap Fund)


बड़ा फंड बनाने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड सबसे असरदार माने जाते हैं। एसबीआई का यह फंड छोटी और तेजी से बढ़ती कंपनियों में निवेश करता है। यह उन निवेशकों के लिए सही है जो थोड़ा अधिक जोखिम ले सकते हैं और 7 से 10 साल का नजरिया रखते हैं।

इस फंड ने लंबी अवधि में औसतन 15% से 20% तक का सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है। अगर आप इसमें हर महीने ₹5,000 की SIP करते हैं और 15% का औसत रिटर्न मानकर चलें, तो 15 साल में आपकी जेब से जमा ₹9 लाख बढ़कर लगभग ₹33.8 लाख का फंड बन सकता है।

2. एसबीआई कंट्रा फंड (SBI Contra Fund)

कंट्रा फंड उन कंपनियों में पैसा लगाते हैं जो फिलहाल मार्केट के ट्रेंड से अलग हैं या अपने सही वैल्यूएशन से नीचे ट्रेड कर रही हैं। इस फंड ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी कैटेगिरी में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है और स्थिर रिटर्न दिया है। जो निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव को संभाल सकते हैं और 5 से 8 साल में बड़ा वेल्थ क्रिएट करना चाहते हैं उन्हें इससे चुनना चाहिए।

3. एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड (SBI Large & Midcap Fund)

अगर आप जोखिम और रिटर्न के बीच सही संतुलन चाहते हैं, तो यह फंड एक बढ़िया विकल्प है। यह पैसा भारत की टॉप 100 बड़ी कंपनियों (Large Cap) और उभरती हुई मध्यम कंपनियों (Mid Cap) में मिलाकर लगाता है। बड़ी कंपनियां आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता देती हैं, जबकि मिडकैप कंपनियां तेज ग्रोथ देकर फंड की वैल्यू बढ़ाती हैं।

4. एसबीआई पीपीएफ योजना (SBI Public Provident Fund- PPF)

अगर आप बिना किसी रिस्क के सुरक्षित तरीके से टैक्स बचाते हुए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो एसबीआई बैंक में पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। इसमें सरकार द्वारा तय ब्याज मिलता है और EEE कैटेगरी के तहत निवेश, ब्याज व मैच्योरिटी अमाउंट पूरी तरह टैक्स फ्री होती है। अगर आप इसमें हर साल अधिकतम ₹1.5 लाख यानी ₹12,500 प्रति महीने जमा करते हैं, तो 15 साल की मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹40.6 लाख की गारंटीड राशि मिलेगी।

5. एसबीआई अमृत वृष्टि एफडी (SBI Amrit Vrishti Fixed Deposit)

अगर आप शेयर बाजार में जोखिम नहीं लेना चाहते और कम समय में तय रिटर्न के साथ फंड बढ़ाना चाहते हैं, तो एसबीआई की यह विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसकी अवधि 444 दिनों की होती है। आम नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक का आकर्षक ब्याज दर मिलता है। एकमुश्त जमा राशि को 1-2 साल में सुरक्षित रूप से बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

बड़ा फंड बनाने का 'गोल्डन रूल'

कम उम्र में शुरुआत: निवेश की शुरुआत जितनी जल्दी करेंगे, 'कम्पाउंडिंग का जादू' आपकी छोटी राशि को भी उतना ही बड़ा बना देगा।

सालाना स्टेप-अप: जैसे-जैसे आपकी सैलरी या कमाई बढ़े, अपनी हर महीने की SIP राशि को 5% से 10% जरूर बढ़ाएं।

लंबी अवधि का नजरिया: म्यूचुअल फंड्स में शॉर्ट-टर्म के उतार-चढ़ाव से घबराकर निवेश बंद न करें; कम से कम 10 से 15 साल का लक्ष्य रखकर आगे बढ़ें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।