SBI vs HDFC vc ICICI vs BOB: जानें कौनसा बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर दे रहा है ज्यादा रिटर्न

SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और HDFC बैंक सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 04, 2021 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement

बैंक सीनियर सिटीजन डिपॉजिट स्कीम पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हाल फिलहाल में SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और HDFC बैंक सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कितना है ब्याज..

SBI की ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की इस स्पेशल एफडी का नाम SBI We care है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को 5 साल से 10 साल की FD पर 6.20% ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहा है।

HDFC की ब्याज दरें

सीनियर सिटीजंस को HDFC बैंक अपने HDFC Senior Citizen Care FD स्कीम के तहत 5 साल के टेन्योर वाले HDFC Senior Citizen Care फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को आम लोगों से 0.75% अधिक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन्स को FD पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

BOB की ब्याज दरें


स्पेशल सीनियर सिटीजंस एफडी स्कीम के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) सिनियर सिटीजन्स को 5 साल से 10 साल की FD पर 6.25% की दर से ब्याज दे रहा है। 

ICICI  बैंक की ब्याज दरें

ICICI बैंक Golden Years नाम से सीनियर सिटीजन को स्कीम ऑफर कर रहा है। यहां FD पर सीनियर सिटीजंस को 6.30 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।