FD Rates: देश के बड़े बैंकों ने 2 करोड़ रुपये अधिक की FD पर ब्याज बढ़ाया है। रिजर्व बैंक के दिसंबर में रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाया। RBI ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में 2.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी मई से लेकर अब तक कर चुकी है। 5 बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, फेडरल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने भी Fixed Deposit पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यहां 5 बैंको में एफडी पर मिल रहे ब्याज की तुलना की जा रही है।
