SBI vs PNB vs ICICI Bank : अक्सर बैंक अकाउंट बैंक में खुलवाने से पहले खाते के साथ मिलने वाली छोटी-छोटी सुविधाओं और फायदों पर ध्यान नहीं देते। जैसेहमें कितना ब्याज मिल रहा है, SMS पर हर महीने कितना चार्ज कटेगा या एक दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं आदि। यहां हम आपको बता रहे हैं कि देश के टॉप बैंक की कैश लिमिट कितनी है और उनके क्या नियम है।
SBI- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की नॉन-होम ब्रांच से 25000 रुपये कैश निकाल सकते हैं। जबकि खुद चेक के जरिए एक लाख रुपये सेविंग अकाउंट से एक दिन में निकाले जा सकते हैं। वहीं थर्ड पार्टी को 50,000 रुपये कैश निकालने की अनुमति मिलती है।
PNB- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पीएनबी अपने ग्राहकों को तीन केटेगरी के तहत कैश निकालने की अनुमति देता है, जिसमें प्लेटिनम, क्लासिक और गोल्ड शामिल है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक प्लेटिनम कार्ड होल्डर एक दिन में 50 हजार रुपये कैश निकाल सकते हैं, जबकि एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये कैश निकालने की लिमिट रहेगी। यानी 50 हजार कैश निकालने के लिए ATM से तीन बार ट्रांजेक्शन करनी होगी। PNB क्लासिक कार्ड होल्डर 25 हजार रुपये निकाल सकते हैं। वहीं, गोल्ड डेबिट कार्ड होल्डर की कैश लिमिट 50,000 रुपये है।
ICICI- 1 अगस्त 2021 से बैंक ने होम ब्रांच से एक अकाउंट से हर महीने सिर्फ 1 लाख रुपये निकाल सकते हैं लेकिन नॉन होम ब्रांच से 25000 रुपये रोजाना निकाले जा सकते हैं। वहीं, थर्ड पार्टी के लिए रोजाना की 25000 रुपये लिमिट है।